न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘हेरा फेरी 3’ को लेकर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने कहा, अगर मुझे पूरी फिल्म का भरोसेमंद आइडिया नहीं मिलता है तो…

पिछले कुछ समय से ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। फैंस को इस कॉमेडी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में डायरेक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Sep 2025 11:28:33

‘हेरा फेरी 3’ को लेकर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने कहा, अगर मुझे पूरी फिल्म का भरोसेमंद आइडिया नहीं मिलता है तो…

पिछले कुछ समय से ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। फैंस को इस कॉमेडी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में डायरेक्टर प्रियदर्शन ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में फिल्म को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने साफ किया कि वे यह फिल्म तभी करेंगे, जब इसकी कहानी पहले पार्ट जैसी दमदार होगी। प्रियदर्शन ने कहा कि मैं अभी नहीं कह सकता कि मैं तीसरा पार्ट करूंगा या नहीं। जब तक एक ऐसी कहानी हाथ में नहीं आती, जो पहली फिल्म के बराबर खड़ी हो सके, तब तक मैं ये प्रोजेक्ट शुरू नहीं करूंगा।

असली मुश्किल किरदारों को दोहराने में नहीं है, बल्कि एक ऐसी कहानी बनाने में है जो ऑरिजिनल और मजेदार लगे। अगर मैं यह फिल्म बनाऊं तो मुझे यह सुनिश्चित करना होगा कि इसे उन लोगों के लिए भी सहनीय बनाया जाए जिन्होंने पहली फिल्म देखी थी। अगर मुझे पूरी फिल्म का भरोसेमंद आइडिया नहीं मिलता है, तो मैं इसे करने की कोशिश भी नहीं करूंगा। करिअर में जो ऊंचाई हासिल की है, उससे नीचे गिरने का रिस्क मैं नहीं ले सकता।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले दिग्गज एक्टर परेश रावल ने अचानक यह फिल्म छोड़ दी थी। तब काफी विवाद हुआ और परेश को नोटिस तक भेज दिया गया। हालांकि बाद में विवाद सुलझ गया और परेश ने वापसी पर सहमति जता दी थी। ‘हेरा फेरी’ के दोनों पार्ट में परेश ने ‘बाबूराव’ की भूमिका निभाकर दर्शकों को खूब हंसाया। इनमें परेश की अक्षय कुमार (राजू) और सुनील शेट्टी (श्याम) के साथ जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली।

priyadarshan,director priyadarshan,hera pheri 3,hera pheri 3 movie,priyadarshan hera pheri 3,Akshay Kumar,suniel shetty,paresh rawal

‘हेरा फेरी’ के दोनों पार्ट में परेश, अक्षय और सुनील ने खूब जमाया रंग

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में साल 2000 में आई ‘हेरा फेरी’ मलयालम मूवी ‘रामजी राव स्पीकिंग’ (1989) का रीमेक थी। ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा याद की जाने वाली कॉमेडी में से एक है। इसके डायलॉग और सीन आज भी लोगों के जेहन में बसे हुए हैं। फिल्म की कहानी दो युवाओं राजू और श्याम की है, जो बाबूराव गणपतराव आप्टे के घर में किराये पर रहते हैं। तीनों को पैसों की सख्त जरूरत होती है। उनकी जिंदगी में एक फोन कॉल सबकुछ बदल देता है।

इसके बाद साल 2006 में इसका सीक्वल ‘फिर हेरा फेरी’ रिलीज हुआ। इसे दिवंगत नीरज वोरा ने डायरेक्ट किया था, जो एक एक्टर भी थे। ये भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। प्रियदर्शन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी कुछ प्रमुख हिंदी फिल्मों में ‘विरासत’, ‘हलचल’, ‘भूल भुलैया’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’, ‘चुप चुप के’, ‘मालामाल वीकली’, ‘कमाल धमाल मालामाल’, ‘रंगरेज’ और ‘हंगामा 2’ शामिल हैं। फिलहाल वे अक्षय और सैफ अली खान को लेकर ‘हैवान’ मूवी बना रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह