न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पैपराजी ने ट्विंकल के साथ पोज देने को कहा तो डिंपल ने किया मना, वीडियो वायरल, फैंस कर रहे खिंचाई

मुंबई में हाल ही आयोजित जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2024 में 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (67) की फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Oct 2024 11:06:48

पैपराजी ने ट्विंकल के साथ पोज देने को कहा तो डिंपल ने किया मना, वीडियो वायरल, फैंस कर रहे खिंचाई

मुंबई में हाल ही आयोजित जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2024 में 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (67) की फिल्म 'गो नोनी गो' का प्रीमियर हुआ। इस मौके पर बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां नजर आईं। डिंपल की बेटी ट्विंकल खन्ना (50) और दामाद अक्षय कुमार (57) भी वहां पहुंचे। दोनों ने शानदार लुक से फैंस का दिल जीत लिया। ट्विंकल येलो साड़ी और अक्षय ग्रे कलर के सूट में कमाल लग रहे थे। उन्होंने एक साथ कई पोज दिए। पैपराजी और फैंस तब हैरान रह गए जब डिंपल ने बेटी के साथ पोज देने से मना कर दिया।

वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। व्हाइट लेयर्ड ड्रेस में ब्राउन और ग्रीन जैकेट के साथ डिंपल इवेंट के बाद पोज दे रही थीं। इसी दौरान पैपराजी ने डिंपल से ट्विंकल के साथ पोज देने को कहा तो इस पर डिंपल ने चुटकी लेते हुए कहा, “मैं जूनियर्स के साथ पोज नहीं देती, सिर्फ सीनियर्स के साथ।”

डिंपल ने भले ही यह बात मजाक में कही, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें ऐसे रूखे व्यवहार के लिए ट्रॉल किया जा रहा है। यहां तक कि उनकी तुलना जया बच्चन से हो रही है, जो अक्सर गुस्से में नजर आती हैं। उल्लेखनीय है कि ट्विंकल द्वारा निर्मित और अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित 'गो नोनी गो' में डिंपल का मेन रोल है। फिल्म में मानव कौल और अथिया शेट्टी भी हैं।

डिंपल पहले भी कुछ मौकों पर ट्विंकल की कर चुकी हैं खिंचाई

बता दें कि इससे पहले भी दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कुछ मौकों पर ट्विंकल की खिंचाई कर चुकी हैं। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद ट्विंकल किताबें लिख रही हैं। उनकी पहली बुक ‘मिसेज फनीबोंस’ की लॉन्चिंग इवेंट में डिंपल ने माइक पर बोलते हुए ट्विंकल के कई सारे राज खोले थे। इससे पहले ट्विंकल ने अपने इंस्टाग्राम पर MAMI में फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर अपनी खुशी करते हुए 'गो नॉनी गो' की कहानी के सफर के बारे में बताया। ये कहानी पहले एक मंच नाटक में बदली थी, जो बहुत सफल रहा।

अब ये फिल्म के रूप में तीसरी बार आ रही है। ट्विंकल ने कहा कि फिल्म प्यार, हंसी और नई कहानी को दिखाती है, जो सभी फैंस और सिनेप्रेमियों को काफी पसंद आएगी। ‘गो नोनी गो’ एक ऐसी महिला की कहानी है, जो 50 साल की हो चुकी हैं। उनकी जिंदगी में एक योगा टीचर आता है, जो उनकी लाइफ में फिर से रोमांस को जगाता है। उल्लेखनीय है कि डिंपल की पहली फिल्म ‘बॉबी’ सुपरहिट रही थी। इसके बाद राजेश खन्ना के साथ शादी के कारण उन्होंने लंबे समय तक रूपहले पर्दे से दूरी बना ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री