Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘धुरंधर’ का ग्लोबल डंका, साल की सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड ब्लॉकबस्टर बनी, ‘कांतारा चैप्टर 1’ का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। 18 दिनों में 872 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर फिल्म ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 23 Dec 2025 8:09:44

‘धुरंधर’ का ग्लोबल डंका, साल की सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड ब्लॉकबस्टर बनी, ‘कांतारा चैप्टर 1’ का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह व अक्षय खन्ना की दमदार मौजूदगी से सजी फिल्म ‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों में दो हफ्तों तक शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब तीसरे हफ्ते में कदम रख दिया है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार सुर्खियां बटोर रही है। तीसरे वीकेंड में फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। हालांकि, तीसरे सोमवार को इसके कलेक्शन में अपेक्षाकृत तेज गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने 18वें दिन देश के साथ-साथ विदेशों में भी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। आइए जानते हैं कि रिलीज के 18वें दिन तक ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार कर लिया है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ ने छोड़ी ‘कांतारा’ पीछे

महज 18 दिनों में ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में 872.25 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस शानदार आंकड़े के साथ फिल्म 2025 की बॉक्स ऑफिस रेस में सबसे आगे निकल चुकी है। इतना ही नहीं, यह फिल्म इतिहास रचते हुए साल 2025 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। रणवीर सिंह स्टारर इस मेगा प्रोजेक्ट ने ऋषभ शेट्टी की चर्चित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने वर्ल्डवाइड करीब 852 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विदेशों में भी ‘धुरंधर’ का जलवा, नया कीर्तिमान स्थापित

आदित्य धर की यह स्पाई-एक्शन थ्रिलर अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा रही है। फिल्म ने विदेशों में इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का तमगा अपने नाम कर लिया है। तीसरे रविवार यानी 17 दिनों के भीतर, ‘धुरंधर’ ने ओवरसीज मार्केट में लगभग 186 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही इसने सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ को पीछे छोड़ दिया, जिसका विदेशी कलेक्शन 180.50 करोड़ रुपये था। हालांकि फिल्म की ओपनिंग अपेक्षाकृत धीमी रही थी, लेकिन दर्शकों के शानदार रिस्पॉन्स और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने हर गुजरते दिन के साथ इसके कलेक्शन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। अब फिल्म विदेशों में 200 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है और यह रणवीर सिंह के करियर की पहली ऐसी फिल्म बनने जा रही है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह मुकाम हासिल करेगी।

भारत में 18वें दिन ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस हाल

तीसरे वीकेंड में 95.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने के बाद सोमवार को फिल्म की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 18वें दिन ‘धुरंधर’ ने करीब 16 करोड़ रुपये की कमाई की। यह लगभग 57.14% की गिरावट को दर्शाता है और अब तक का सबसे कम सिंगल-डे कलेक्शन माना जा रहा है।

इसके साथ ही तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में ठहराव के संकेत भी मिले हैं। तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 22.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हालांकि, वीकेंड आते ही फिर से रफ्तार पकड़ी—तीसरे शनिवार को 34.25 करोड़ रुपये और तीसरे रविवार को 38.5 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन दर्ज किया गया। सोमवार को हिंदी सिनेमाघरों में फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 28.76% रही, जिसमें शाम और रात के शोज में दर्शकों की संख्या सबसे ज्यादा देखने को मिली। इन आंकड़ों के साथ अब ‘धुरंधर’ का भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़कर करीब 686.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसकी ऐतिहासिक सफलता की कहानी खुद बयां करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका