न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बैन के बावजूद पाकिस्तान में ‘धुरंधर’ का क्रेज , 12 दिन में 20 लाख डाउनलोड

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से डाउनलोड हो रही है। 12 दिनों में 20 लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं और फिल्म सबसे ज्यादा पायरेटेड बॉलीवुड मूवी बन गई है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 19 Dec 2025 10:11:43

बैन के बावजूद पाकिस्तान में ‘धुरंधर’ का क्रेज , 12 दिन में 20 लाख डाउनलोड

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल मचाया ही है, वहीं पाकिस्तान और गल्फ देशों में बैन होने के बावजूद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म की चर्चा लगातार बढ़ती जा रही है। इंटरनेट पर फिल्म का क्रेज इतना बढ़ गया है कि पाकिस्तान में इसे ब्लैक मार्केट और पायरेटेड साइट्स से भारी संख्या में डाउनलोड किया जा रहा है।

धुरंधर में 1999 का कांधार हाईजैक, मुंबई के 26/11 हमले और ल्यारी गैंग वॉर जैसी घटनाओं को दिखाया गया है, जो पाकिस्तान के लिए संवेदनशील विषय माने गए। इसके चलते वहां फिल्म को बैन कर दिया गया। लेकिन बावजूद इसके, ISI के डिजिटल कंट्रोल की सारी कोशिशें विफल रही और रिपोर्ट्स के अनुसार केवल 12 दिनों में पाकिस्तान में 2 मिलियन (20 लाख) से ज्यादा डाउनलोड हुए हैं।

पाकिस्तान में सबसे ज्यादा पायरेटेड फिल्म

इस तरह ‘धुरंधर’ पाकिस्तान में 2.0 और ‘रईस’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा पायरेटेड बॉलीवुड फिल्म बन गई है। बैन के चलते फिल्म मेकर्स को लगभग 50-60 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन संदेश यह गया कि फिल्म ने अपनी पहुंच बनाकर पाकिस्तान में भी दर्शकों तक कहानी पहुंचाई। भारत के लिए इसे एक साइकोलॉजिकल जीत माना जा रहा है क्योंकि फिल्म बैन होने के बावजूद अपने नैरेटिव को फैलाने में कामयाब रही।

पाकिस्तानी अधिकारियों और खास तौर पर ल्यारी क्षेत्र की छवि को लेकर फिल्म में दिखाए गए पहलुओं ने वहां की सरकार को परेशान कर दिया है। इसलिए सरकार ने एक नई फिल्म बनाने का फैसला किया है, जो ल्यारी को सकारात्मक तरीके से पेश करेगी। सिंध सूचना विभाग ने सोशल मीडिया पर लिखा, “गलत जानकारी सच को मिटा नहीं सकती। ल्यारी संस्कृति, शांति और मजबूती के लिए जानी जाती है। #
MeraLyari जनवरी 2026 में रिलीज होगी, और भारतीय प्रोपेगेंडा कभी सफल नहीं होगा।”

सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड

ISI इंटरनेट मॉनिटरिंग में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान में केवल 2 हफ्तों में 1.8 मिलियन टोरेंट डाउनलोड हुए हैं, जो इसे पिछले 20 सालों में सबसे ज्यादा पायरेटेड बॉलीवुड फिल्म बनाते हैं। श्रीलंका, नेपाल और मलेशिया के सर्वर और वीपीएन का उपयोग करके लोग फिल्म को डाउनलोड कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी भारी संख्या में डाउनलोड होना दर्शाता है कि पाकिस्तान में फिल्म को लेकर उत्सुकता बहुत अधिक है। सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा और लोगों के रिएक्शन्स भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि ‘धुरंधर’ की चर्चा वहां भी तेजी से फैल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड