न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर तांडव, 14वें दिन भी वर्ल्डवाइड कमाई ने मचाया धमाल, 1000 करोड़ का आंकड़ा अब दूर नहीं

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 14वें दिन भी वर्ल्डवाइड कमाई जबरदस्त रही और फिल्म तेजी से 1000 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। जानिए भारत और विदेशों में कुल कलेक्शन।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 19 Dec 2025 8:30:11

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर तांडव, 14वें दिन भी वर्ल्डवाइड कमाई ने मचाया धमाल, 1000 करोड़ का आंकड़ा अब दूर नहीं

आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा असर छोड़ा है, जिसे नजरअंदाज करना मुश्किल है। 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस एक्शन स्पाई थ्रिलर की कमाई की रफ्तार दूसरे हफ्ते में भी थमने का नाम नहीं ले रही। देश ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी फिल्म लगातार मजबूती से आगे बढ़ रही है। दिलचस्प बात यह है कि ‘धुरंधर’ ने अपने दूसरे हफ्ते में भारत में ‘पुष्पा 2’ के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्तर पर कितना कारोबार किया।

14 दिनों में ‘धुरंधर’ की ग्लोबल कमाई

‘धुरंधर’ का जादू ओवरसीज मार्केट में भी सिर चढ़कर बोल रहा है। शुरुआती 14 दिनों में फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस से करीब 150 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके चलते दूसरे हफ्ते के अंत तक फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 702 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए आने वाले हफ्तों में 1000 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूना अब दूर की बात नहीं लग रही।

भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम रहा दबदबा

भारत में ‘धुरंधर’ 2025 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलताओं में शामिल होती जा रही है। एक्शन, जासूसी और दमदार परफॉर्मेंस से सजी इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही शानदार ओपनिंग की थी। दर्शकों का उत्साह ऐसा रहा कि दूसरे हफ्ते में भी कई सिनेमाघरों में शो हाउसफुल चलते नजर आए। फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वीकडेज में भी इसकी कमाई करोड़ों में बनी हुई है। मौजूदा रुझानों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘धुरंधर’ साल की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा सकती है।

14वें दिन तक भारत में कितना कमा चुकी है ‘धुरंधर’?

अगर फिल्म के भारत में रोजाना कलेक्शन पर नजर डालें तो इसके आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं। ‘धुरंधर’ ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। इसके बाद आठवें दिन फिल्म ने 32.5 करोड़, नौवें दिन 53 करोड़, दसवें दिन 58 करोड़ और ग्यारहवें दिन 30.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं बारहवें दिन भी फिल्म ने 30.5 करोड़, जबकि तेरहवें दिन 25.5 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर जोड़े।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को ‘धुरंधर’ ने करीब 23 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 460.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। जिस तरह से ‘धुरंधर’ का प्रदर्शन जारी है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में इसके रिकॉर्ड और भी ऊंचाइयों तक जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका क्या बेचेगा यह कोई तय नहीं करेगा, F-35 डील पर ट्रंप का नेतन्याहू को दोटूक जवाब
अमेरिका क्या बेचेगा यह कोई तय नहीं करेगा, F-35 डील पर ट्रंप का नेतन्याहू को दोटूक जवाब
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
प्रदर्शनकारी छात्रों की कानूनी लड़ाई में उतरीं Gen-Z गुरमेहर कौर, कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
प्रदर्शनकारी छात्रों की कानूनी लड़ाई में उतरीं Gen-Z गुरमेहर कौर, कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
8 दिन बाद खत्म हुआ संसद का गतिरोध, आज परीक्षा विधेयक पर होगी चर्चा; लोकसभा अध्यक्ष की पहल से बनी सहमति
8 दिन बाद खत्म हुआ संसद का गतिरोध, आज परीक्षा विधेयक पर होगी चर्चा; लोकसभा अध्यक्ष की पहल से बनी सहमति
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह