न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धुरंधर की चमक में फीकी पड़ी ‘Avatar: Fire and Ash’, दूसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर सिमटी कमाई

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की जबरदस्त सफलता का असर हॉलीवुड फिल्म ‘Avatar: Fire and Ash’ पर साफ नजर आ रहा है। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई उम्मीद से कम रही, जबकि धुरंधर की वर्ल्डवाइड कमाई 1100 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। जानिए अवतार 3 का भारत में अब तक का बॉक्स ऑफिस हाल।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 30 Dec 2025 2:36:07

धुरंधर की चमक में फीकी पड़ी ‘Avatar: Fire and Ash’, दूसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर सिमटी कमाई

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अगर किसी एक फिल्म का दबदबा सबसे ज्यादा नजर आ रहा है, तो वह है धुरंधर (Dhurandhar)। हर तरफ इसी फिल्म की चर्चा है और दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स इसे लगातार ऊंचाइयों पर पहुंचा रहा है। हालांकि, इस सफलता की आंच का असर दूसरी फिल्मों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। चाहे वह हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवतार: फायर एंड एश’ हो या फिर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’—सबको धुरंधर की आंधी का सामना करना पड़ रहा है।
जेम्स कैमरून की फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर वह वैसा कमाल नहीं दिखा सकी, जैसा अनुमान लगाया जा रहा था।

धुरंधर के सामने कमजोर पड़ी ‘अवतार 3’

धुरंधर की बॉक्स ऑफिस रफ्तार लगातार बनी हुई है। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 1100 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है और इसके आंकड़े थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दूसरी ओर, हाल ही में रिलीज हुई ‘अवतार 3’ भारत में ठीक-ठाक कलेक्शन तो कर रही है, लेकिन धुरंधर के मुकाबले जेम्स कैमरून की इस मेगा फिल्म का असर कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रविवार को भारत में करीब 10 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले शुक्रवार को 7.65 करोड़ और शनिवार को 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था। इस तरह दूसरे हफ्ते के वीकेंड तक फिल्म की कुल कमाई 28.15 करोड़ रुपये रही। हैरानी की बात यह है कि दूसरे हफ्ते में वीकेंड के बावजूद फिल्म 30 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी।

अब तक कितनी रही ‘अवतार 3’ की कुल कमाई

भारत में ‘अवतार: फायर एंड एश’ की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं मानी जा रही है। हालांकि वर्ल्डवाइड लेवल पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन भारतीय बाजार में धुरंधर की जबरदस्त पकड़ के कारण इसका नुकसान जेम्स कैमरून की फिल्म को उठाना पड़ रहा है।

फिल्म ने पहले हफ्ते में सभी भाषाओं को मिलाकर कुल 109.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते की कमाई जोड़ने के बाद अब तक इसका नेट कलेक्शन 137.55 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। वहीं अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो भारत में फिल्म अब तक करीब 167.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।

इसके बावजूद, एक बड़ी उपलब्धि यह है कि ‘अवतार: फायर एंड एश’ भारत में साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। इसने F1 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है। माना जा रहा है कि हफ्ते के अंत तक फिल्म 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। हालांकि, तुलना करें तो अवतार 2 ने भारत में करीब 500 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था।
फिलहाल, धुरंधर की मजबूत मौजूदगी के चलते ‘अवतार: फायर एंड एश’ की राह आसान होती नहीं दिख रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी चुनौतियां बरकरार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

NCP के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज, अमित शाह से अलग-अलग मुलाकातों ने बढ़ाईं राजनीतिक अटकलें
NCP के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज, अमित शाह से अलग-अलग मुलाकातों ने बढ़ाईं राजनीतिक अटकलें
सोनम वांगचुक और CJP के बीच बढ़ी दूरियां? राजघाट पर पत्नी संग पहुंचे, पार्टी का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर
सोनम वांगचुक और CJP के बीच बढ़ी दूरियां? राजघाट पर पत्नी संग पहुंचे, पार्टी का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड