न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘धुरंधर’ का जादू बरकरार, 7वें वीकेंड फिर दिखाया दम, ‘छावा’ को पीछे छोड़ा, जानिए अब तक की कमाई

फिल्म ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। 7वें वीकेंड भी रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की इस फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जानिए अब तक का कुल कलेक्शन।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 19 Jan 2026 10:31:24

‘धुरंधर’ का जादू बरकरार, 7वें वीकेंड फिर दिखाया दम, ‘छावा’ को पीछे छोड़ा, जानिए अब तक की कमाई

निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना समेत कई दमदार कलाकारों से सजी इस फिल्म ने सातवें वीकेंड पर भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। भले ही सातवें हफ्ते की शुरुआत में इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी नजर आई हो, लेकिन शनिवार और रविवार को फिल्म ने जबरदस्त वापसी करते हुए करोड़ों की कमाई कर ली। आइए जानते हैं कि रिलीज के 7वें रविवार को ‘धुरंधर’ ने कितनी कमाई की और इसका कुल बॉक्स ऑफिस आंकड़ा कहां पहुंच चुका है।
सातवें रविवार को कितनी रही ‘धुरंधर’ की कमाई?
‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में आए हुए करीब डेढ़ महीना हो चुका है, लेकिन इस दौरान फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। 45 दिन बीत जाने के बाद भी दर्शकों में इसका क्रेज कम नहीं हुआ है। नई-नई फिल्मों की भीड़ के बावजूद ‘धुरंधर’ लगातार शानदार कमाई कर रही है और सातवें वीकेंड पर भी इसने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, सातवें शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और फिल्म ने करीब 71.43 फीसदी की बढ़त के साथ 3 करोड़ रुपये जुटाए। वहीं, सातवें रविवार को भी ‘धुरंधर’ की रफ्तार थमी नहीं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को फिल्म ने लगभग 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन बढ़कर करीब 825.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

सातवें वीकेंड पर भी कायम रहा ‘धुरंधर’ का दबदबा
5 दिसंबर को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया है। अब सातवें सप्ताह में भी यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे मजबूत परफॉर्मेंस देने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। खास बात यह है कि सातवें वीकेंड पर फिल्म ने कुल मिलाकर करीब 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की।
इस आंकड़े के साथ ‘धुरंधर’ सातवें हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले इस लिस्ट में ‘स्त्री 2’ शीर्ष पर थी, जिसने सातवें वीकेंड पर 9.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, रविवार के कारोबार में ‘धुरंधर’ ने ‘छावा’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। गौरतलब है कि ‘छावा’ ने अपने सातवें वीकेंड पर 6.53 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
अब तक कहां पहुंचा ‘धुरंधर’ का कुल कलेक्शन?
अब तक ‘धुरंधर’ भारत में करीब 825.1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है। यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई है और तेजी से 1000 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 989.9 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है, जबकि दुनियाभर में फिल्म का कुल कारोबार करीब 1283.5 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। लगातार मिल रही इस सफलता ने ‘धुरंधर’ को साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में मजबूती से स्थापित कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड