न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धुरंधर का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर कर रही रिकॉर्डतोड़ कमाई, गदर-पठान की बादशाहत खतरे में

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। 16वें दिन भी धमाकेदार कलेक्शन के साथ फिल्म 500 करोड़ क्लब में पहुंच चुकी है और गदर, पठान जैसे बड़े रिकॉर्ड खतरे में हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 21 Dec 2025 9:02:56

धुरंधर का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर कर रही रिकॉर्डतोड़ कमाई, गदर-पठान की बादशाहत खतरे में

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की जोड़ी वाली फिल्म धुरंधर का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म लगातार नए कीर्तिमान रच रही है और अब 500 करोड़ क्लब में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा चुकी है। हर तरफ धुरंधर की ही चर्चा है और सिनेमाघरों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। आइए नजर डालते हैं अब तक के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर।

16वें दिन भी नहीं थमी कमाई की रफ्तार

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, धुरंधर ने अपने 16वें दिन 33.50 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया है। हालांकि तीसरे शनिवार के ऑफिशियल आंकड़े अभी पूरी तरह सामने नहीं आए हैं, लेकिन अगर यह आंकड़ा सही माना जाए तो फिल्म की कुल कमाई अब 516.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। तीसरे हफ्ते में इस तरह की कमाई फिल्म की मजबूत पकड़ को साफ तौर पर दर्शाती है।

बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स पर मंडराया खतरा

516 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ धुरंधर की नजर अब कई मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने पर टिक गई है। गदर (525 करोड़), पठान (543 करोड़) और एनिमल (553 करोड़) जैसी फिल्मों की बादशाहत अब खतरे में दिखाई दे रही है। जिस रफ्तार से धुरंधर आगे बढ़ रही है, उससे साफ है कि ये रिकॉर्ड ज्यादा दिन सुरक्षित नहीं रहने वाले। ट्रेड पंडितों का मानना है कि रविवार के कलेक्शन के बाद फिल्म गदर 2 को आसानी से पीछे छोड़ देगी।

700 करोड़ क्लब में एंट्री की उम्मीद

ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर यही ट्रेंड बना रहा, तो धुरंधर 700 करोड़ के आंकड़े को भी छू सकती है। ऐसा होने पर यह फिल्म स्त्री 2 (598 करोड़), छावा (601 करोड़) और जवान (640 करोड़) जैसी सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस की नंबर वन फिल्म बन सकती है। दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ फिल्म की कमाई को लगातार नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है।

धुरंधर का अब तक का पूरा बॉक्स ऑफिस सफर

धुरंधर ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 32 करोड़ कमाए, जबकि तीसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 43 करोड़ पहुंच गया। चौथे दिन फिल्म ने 23.25 करोड़, पांचवें दिन 27 करोड़ का बिजनेस किया। छठे और सातवें दिन भी फिल्म ने 27-27 करोड़ की कमाई दर्ज की। इस तरह पहले हफ्ते में फिल्म का कुल कलेक्शन 207.25 करोड़ रहा।

दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ कमजोर नहीं पड़ी। आठवें दिन 32.5 करोड़, नौवें दिन 53 करोड़ और दसवें दिन 58 करोड़ की जबरदस्त कमाई हुई। 11वें दिन फिल्म ने 30 करोड़, 12वें दिन 30.5 करोड़, 13वें दिन 25.5 करोड़ और 14वें दिन 23.25 करोड़ का कारोबार किया। दूसरे हफ्ते का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 252.25 करोड़ रहा। वहीं 15वें दिन फिल्म ने 22.5 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद 16वें दिन 33.50 करोड़ का आंकड़ा सामने आया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड