न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : धर्मेंद्र ने शबाना के साथ किसिंग सीन को लेकर रणवीर से कहा…, अर्जुन ने इसलिए की अंशुला की तारीफ

गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र 89 साल के हो चुके हैं। उनकी जिंदादिली सबको आकर्षित करती है। वे काफी इमोशनल भी हैं। इस बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Jun 2025 7:43:02

2 News : धर्मेंद्र ने शबाना के साथ किसिंग सीन को लेकर रणवीर से कहा…, अर्जुन ने इसलिए की अंशुला की तारीफ

गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र 89 साल के हो चुके हैं। उनकी जिंदादिली सबको आकर्षित करती है। वे काफी इमोशनल भी हैं। इस बीच धर्मेंद्र ने एक इंटरव्यू में साल 2023 में रिलीज हुई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अपनी भूमिका और शबाना आजमी के साथ चर्चित किसिंग सीन पर बात की। एएनआई के साथ बातचीत में धर्मेंद्र ने रोमांस के लिए फिल्म के सौंदर्यवादी विजन के बारे में अपनी राय रखी। उन्होंने अपने सीन की इमोशनल गहराई को उजागर किया। किसिंग सीन को फिल्माने के एक्सपीरिएंस पर चर्चा करते हुए धर्मेंद्र ने इसे सौंदर्यवादी बताया और इस बात पर जोर दिया कि रोमांस के लिए कोई उम्र नहीं होती।

धर्मेंद्र ने को-एक्टर रणवीर सिंह के साथ हुई बातचीत को मजाकिया अंदाज में याद करते हुए कहा कि मैंने रणवीर को बोला, रणवीर, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में, तूने तो बहुत किस किए हैं, लेकिन मेरी एक ही किस ने हिला डाला लोगों को। एक तरह से, मेरा किरदार देवदास की तरह था, वह देवदास जो शराब के नशे में कहीं भी भटकता रहता है, उसे तो कुछ भी याद नहीं रहता और फिर अचानक से उसकी मौत हो जाती है...यह सब बेहद दुखद और इमोशनल कर देने वाला है। यह एक बेहतरीन कहानी थी।

बता दें इस फिल्म के माध्यम से करण जौहर ने करीब 5 साल बाद डायरेक्टर के रूप में वापसी की थी। इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य जोड़ी ‘रॉकी’ और ‘रानी’ की भूमिका में थे। कहानी उनके विपरीत व्यक्तित्व और शादी से पहले एक-दूसरे के परिवारों के साथ तीन महीने बिताने के उनके फैसले पर केंद्रित है। धर्मेंद्र के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे इस फिल्म के बाद पिछले साल शाहिद कपूर व कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे। अब वे अगस्त्य नंदा के साथ ‘इक्कीस’ फिल्म में दिखेंगे। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

dharmendra,actor dharmendra,ranveer singh,shabana azmi,dharmendra shabana kiss,rocky aur rani ki prem kahani,arjun kapoor,anshula kapoor,the traitors,arjun anshula

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कर रही हैं ‘द ट्रेटर्स’ शो में शिरकत

इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' ने धूम मचाई हुई है। इसे दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। इसमें एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी कंटेस्टेंट के रूप में हिस्सा ले रही हैं। इस पर अर्जुन ने खुशी जताई है। अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें अंशुला टीवी के सामने बैठी नजर आ रही हैं और उनका शो 'द ट्रेटर्स' चल रहा है।

अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, “वह अपनी खुद की राह बना रही है...यह शो उसकी इस यात्रा का एक पड़ाव है, जिसमें वह खुद को जान रही है कि वह कौन है और क्या बनना चाहती है। बहुत बढ़िया। मुझे तुम पर गर्व है और मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं।” अर्जुन और अंशुला के बीच काफी मजबूत बोंडिंग है। बता दें 'द ट्रेटर्स' में कई जाने-माने लोग हिस्सा ले रहे हैं।

इनमें अंशुला के साथ अपूर्वा मखीजा, आशीष विद्यार्थी, एलनाज नौरोजी, हर्ष गुजराल, जन्नत जुबैर, जान्हवी गौर, जैस्मिन भसीन, करण कुंद्रा, लक्ष्मी मांचू, महीप कपूर, मुकेश छाबड़ा, पूरब झा, रफ्तार, साहिल सलाथिया, सुधांशु पांडे, सूफी मोतीवाला और उर्फी जावेद शामिल हैं। इस शो में कई कंटेस्टेंट 'इनोसेंट' हैं, जिन्हें 'ट्रेटर्स' की पहचान करनी होती है। यह शो 12 जून को रिलीज हो चुका है। अर्जुन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' थी। इसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर और रकुलप्रीत सिंह थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी