Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

धर्मेंद्र की श्रद्धांजलि समारोह में हेमा मालिनी और उनकी बेटियां नहीं पहुंचीं, ईशा देओल के एक्स हसबैंड आए नजर

धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा एवं अहाना देओल अनुपस्थित रहीं। देओल परिवार ने मुंबई के ताज लैंड्स एंड में ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ आयोजित किया। ईशा देओल के पूर्व पति भरत तख्तानी भी प्रार्थना सभा में पहुंचे। इस अवसर पर कई फिल्मी सितारे धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Nov 2025 9:46:09

धर्मेंद्र की श्रद्धांजलि समारोह में हेमा मालिनी और उनकी बेटियां नहीं पहुंचीं, ईशा देओल के एक्स हसबैंड आए नजर

हिंदी सिनेमा के शाही कलाकार धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनका जाना फिल्म जगत में अपूरणीय क्षति लेकर आया। अपने करिश्माई अंदाज, सौम्य मुस्कान और छह दशक लंबे करियर के दौरान धर्मेंद्र ने न सिर्फ पर्दे पर बल्कि पर्दे के बाहर भी एक ऐसी छवि बनाई, जिसे हर कोई प्यार करता था। उनके जीवन और विरासत को सम्मानित करने के लिए देओल परिवार ने मुंबई के बांद्रा स्थित ‘ताज लैंड्स एंड’ में ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस मौके पर फिल्मी सितारों और परिवार के सदस्य ने मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रार्थना सभा में हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा और अहाना देओल शामिल नहीं हुईं। वहीं, देओल परिवार के अन्य सदस्य जैसे सनी देओल, बॉबी देओल और करण देओल समारोह में मौजूद रहे और आए हुए लोगों का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया।

इस खास अवसर पर शाहरुख खान, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रजत बेदी, शबाना आजमी, दिव्या दत्ता, मुकेश खन्ना, सोनू सूद, जया प्रदा, अमीषा पटेल सहित कई अन्य सेलेब्स ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा सिंगर सोनू निगम ने भी दिवंगत अभिनेता के पसंदीदा गाने गाकर उन्हें याद किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका