न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिलीप की चौथी पुण्यतिथि पर भावुक हुए धर्मेंद्र, दीपिका ने अरुण के ‘रामायण’ में ‘दशरथ’ के रोल पर कहा…

गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र 89 साल के हो चुके हैं। वे आज भी काफी एक्टिव हैं। धर्मेंद्र फिल्मों में तो नजर आते ही हैं, साथ ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Jul 2025 2:44:57

2 News : दिलीप की चौथी पुण्यतिथि पर भावुक हुए धर्मेंद्र, दीपिका ने अरुण के ‘रामायण’ में ‘दशरथ’ के रोल पर कहा…

गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र 89 साल के हो चुके हैं। वे आज भी काफी एक्टिव हैं। धर्मेंद्र फिल्मों में तो नजर आते ही हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर भी लगातार खुद से जुड़ी झलकियां साझा करते रहते हैं। वे कभी फोटो तो कभी वीडियो शेयर कर खुद के बारे में अपडेट देते हैं। कई दफा अपनी पुरानी फिल्मों की यादें भी ताजा करते हैं। धर्मेंद्र काफी भावुक प्रवृत्ति के हैं, जो उनकी बातों और चेहरे को देख साफ झलकता है। अब आज सोमवार (7 जुलाई) को एक बार फिर से उनका इमोशनल अंदाज नजर आया।

धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने महान अभिनेता ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार संग अपनी अनदेखी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। दोनों आर्म रेसलिंग का खेल खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल धर्मेंद्र ने दिलीप को उनकी चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है। दिलीप 4 साल पहले आज ही के दिन इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे। उनके जाने से धर्मेंद्र बुरी तरह टूट गए थे, जिन्हें वे बहुत ज्यादा पसंद करते थे और जिनके बेहद करीब थे। धर्मेंद्र ने फोटो के कैप्शन में लिखा, “आज का दिन कितना गमनाक और मनहूस दिन है।

आज के दिन मेरे बहुत ही प्यारे भाई आप सब के चहिते अदाकार, फिल्म इंडस्ट्री के खुदा, एक नेक और महान इंसान, दिलीप साहब., हमें हमेशा हमेशा के लिए छोड़कर चले गए। ये सदमा बर्दाश्त तो ना होगा तसल्ली दे लेता हूं कि वो कहीं आस-पास हैं।” धर्मेंद्र और दिलीप के बीच बहुत करीबी रिश्ता था और वे अक्सर उन्हें इंडस्ट्री में अपना मार्गदर्शक बताते हैं। कुछ दिनों पहले भी धर्मेंद्र उन्हें याद कर भावुक हो गए थे।

उन्होंने दिलीप का “ऐ दिल मुझे ऐसी जगह ले चल” गाना गुनगुनाते हुए वीडियो शेयर किया था। उल्लेखनीय है कि दिलीप और धर्मेंद्र ने सिर्फ एक ही फिल्म ‘पारी’ में स्क्रीन शेयर की थी। इसके अलावा उन्हें साथ काम करने का मौका नहीं मिला। धर्मेंद्र के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अब अमिताभ बच्चन के नाति अगस्त्य नंदा के साथ फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे।

दीपिका चिखलिया बोलीं, मैंने अरुण को हमेशा राम और खुद को सीता के रूप में देखा है

फिल्ममेकर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ जबरदस्त लाइमलाइट में है। हाल ही इसकी पहली झलक सामने आई थी। इसमें रणबीर कपूर श्रीराम और ‘केजीएफ’ फेम साउथ इंडियन एक्टर यश रावण के रोल में दिखे। ‘रामायण’ में एक्टर अरुण गोविल राजा दशरथ के कैरेक्टर में नजर आने वाले हैं। इस पर एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने रिएक्शन दी है। बता दें साल 1987 में दूरदर्शन पर आए सीरियल ‘रामायण’ में अरुण ने श्रीराम और दीपिका ने सीता माता की भूमिका निभाई थी।

यह आज तक लोगों के जेहन में बसा हुआ है और लोग उन दोनों को उसी रूप में देखते हुए उन्हें पूजते हैं। दीपिका ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि अरुण को राम के अलावा किसी और किरदार में देखना मेरे लिए थोड़ा आउट ऑफ कंटेक्स्ट है। मैंने उन्हें हमेशा राम के रूप में देखा है और खुद को सीता के रूप में। ऐसे में उनको दशरथ के रोल में देखना थोड़ा अजीब लगता है लेकिन ये उनकी पसंद है। एक बार जब किसी ने राम का किरदार निभा लिया तो वो लोगों के लिए राम ही रह जाता है। इस इमेज को तोड़ना बहुत मुश्किल होता है।

नितेश की ‘रामायण’ के लिए मुझे अप्रोच नहीं किया गया।मुझे लगता है कि मेकर्स ने इस बारे में सोचा ही नहीं। मैं खुद भी अब किसी अन्य किरदार में नजर नहीं आना चाहती हूं। एक बार जब मैंने सीता का रोल निभा लिया तो अब ‘रामायण’ में कोई और रोल निभाने के बारे में सोच भी नहीं सकती हूं। अगर ‘महाभारत’ या फिर ‘शिव पुराण’ जैसी किसी और कहानी में रोल मिलता है तो मैं इसके बारे में सोचतीं लेकिन ‘रामायण’ में नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी