न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऐश्वर्या-धनुष का तलाक हुआ फाइनल, 20 साल पहले हुई थी शादी, इस एक्ट्रेस ने कंफर्म किया रिलेशनशिप

साउथ इंडियन एक्टर धनुष का पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से तलाक फाइनल हो गया है। चेन्नई की फैमिली कोर्ट ने बुधवार (27 नवंबर) को इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Nov 2024 11:55:33

2 News : ऐश्वर्या-धनुष का तलाक हुआ फाइनल, 20 साल पहले हुई थी शादी, इस एक्ट्रेस ने कंफर्म किया रिलेशनशिप

साउथ इंडियन एक्टर धनुष का पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से तलाक फाइनल हो गया है। चेन्नई की फैमिली कोर्ट ने बुधवार (27 नवंबर) को इस तलाक को मंजूरी दे दी। धनुष और ऐश्वर्या पिछले 2 साल से अलग रह रहे थे। उनकी शादी 20 साल पहले हुई थी। उनके दो बेटे यात्रा और लिंगा हैं। रिपोर्टों के अनुसार साथ रहने के दौरान मतभेदों के कारण दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। उन्होंने जनवरी 2022 में अलग होने की घोषणा की थी। इसके बाद तलाक के लिए अर्जी दी। दोनों ही 3 दफा अदालत की सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हो पाए।

वे आखिरकार 21 नवंबर को इन-कैमरा प्रोसिडिंग के लिए अदालत पहुंचे। फैमिली कोर्ट की जज सुभादेवी ने धनुष और ऐश्वर्या से उनके फैसले के बारे में पूछा। दोनों ने कहा कि वे अलग होना चाहते हैं। इसके बाद जज ने 27 नवंबर को अंतिम फैसला सुनाने की घोषणा की थी। अलग होने के बाद भी दोनों अपने बेटों की साथ मिलकर परवरिश करेंगे। बता दें ऐश्वर्या और धनुष की 18 नवंबर 2004 को चेन्नई में एक ग्रैंड वेडिंग हुई थी। इसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े स्टार्स और कई दिग्गज राजनेता शामिल हुए थे।

ऐश्वर्या सुपरस्टार रजनीकांत और लता की बेटी हैं, जबकि धनुष डायरेक्टर कस्तूरी राजा और विजयलक्ष्मी के बेटे हैं। धनुष के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो इस साल जुलाई में उनकी फिल्म ‘रायन’ रिलीज हुई थी। इसके डायरेक्टर भी धनुष ही थे। अब वे ‘कुबेरा’, ‘इलियाराजा’, ‘इडली कढ़ाई’, ‘निलावुकु एन मेल एन्नाडी कोबाम’ में नजर आएंगे। ये सभी फिल्में अगले साल रिलीज होगी। बता दें धनुष ने ऐश्वर्या के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म '3' में काम किया था। इसका गाना 'कोलावेरी डी' साल 2011 का सबसे बड़ा हिट सॉन्ग था।

कीर्ति सुरेश जल्द कर सकती हैं लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल के साथ शादी

साउथ इंडियन एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही फिल्म का गाना 'नैन मटक्का' रिलीज किया गया था जिसमें वरुण धवन और कीर्ति ताल से ताल मिलाते दिखे थे। कीर्ति अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में हैं। उनकी शादी की खबरें छाई हुई हैं।

इस बीच कीर्ति ने बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल के साथ अपनी पहली तस्वीर शेयर लॉन्ग टाइम रिलेशनशिप कंफर्म कर दिया है। कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर एंटनी के साथ फोटो शेयर की है। यह लवबर्ड के पीछे से ली गई है। इसमें कीर्ति रेड कलर की फुल स्लीव्स टी शर्ट, जबकि एंटनी ग्रे शर्ट में दिख रहे हैं। एंटनी ने हाथ में फुलझड़ी ली हुई है जिसका धुंआ आसमान में जा रहा है। कीर्ति उनके कंधे पर हाथ रखकर खड़ी हैं।

इस फोटो को पोस्ट करते हुए कीर्ति ने कैप्शन में लिखा, “15 साल और गिनती अभी भी जारी है और ये हमेशा रहेगी।” एक रिपोर्ट के मुताबिक कपल 11 दिसंबर को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। तैयारियां शुरू हो गई हैं। एंटनी कोच्चि, केरल के हैं और राज्य के रिजॉर्ट सीरीज में से एक के मालिक हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री