न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : चहल से तलाक के बाद धनश्री ने नेगेटिविटी को यूं किया हैंडल, ऐश्वर्या का लुक कॉपी करने पर उर्वशी ने दिया जवाब

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा अब अलग हो गए हैं। दोनों की शादी साल 2020 में हुई थी, लेकिन दोनों का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 27 May 2025 8:19:36

2 News : चहल से तलाक के बाद धनश्री ने नेगेटिविटी को यूं किया हैंडल, ऐश्वर्या का लुक कॉपी करने पर उर्वशी ने दिया जवाब

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा अब अलग हो गए हैं। दोनों की शादी साल 2020 में हुई थी, लेकिन दोनों का रिश्ता करीब 4 साल ही चला। धनश्री ने अब हाल ही में तलाक के बाद की लाइफ को लेकर बात की। धनश्री का कहना है कि तलाक के बाद वह बदल गई हैं। अब वह खुद को प्रायोरिटी दे रही हैं और नेगेटिविटी को इग्नोर करती हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक धनश्री से पूछा गया कि उन्होंने पिछले कुछ महीनों से मिल रही नेगेटिविटी और पब्लिक जजमेंट को कैसे हैंडल किया तो उन्होंने कहा कि मुझे इससे फर्क नहीं पड़ा।

मैंने खुद को काम पर फोकस किया क्योंकि मेरे पास कई जिम्मेदारी हैं। मैंने खुद को स्ट्रॉन्ग रखा। नेगेटिविटी और आलोचना का मुझ पर पहले दिन से कोई असर नहीं पड़ा था और आगे भी कभी नहीं पड़ेगा। मैं फालतू की आवाज को इग्नोर करती हूं ताकि मैं अपनी ग्रोथ पर फोकस करूं। मैंने अपने लिए गोल सेट किए और तब तक कमिटेड रहीं जब तक उन्हें अचीव नहीं किया। मैं उनके साथ रहती हूं जो मेरी रस्पेक्ट करते हैं और मुझे प्यार करते हैं। जब मुझे ये पता है कि मैं क्या चाहती हूं तो मुझे चीजें की छंटनी करने में भी आसानी होती है।

मेरा ध्यान कहीं नहीं भटकता है। मैंने अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव किया है। अब मैं सेल्फ लव करना सीख गई हूं। अपनी इनर स्ट्रेंथ को बढ़ाया है। अनुशासन को अपनाया है। रोज एक्सरसाइज करना, हेल्दी फूड खाना अब मेरी लाइफस्टाइल का हिस्सा है। मैं अब ऐसे ही लोगों के साथ रहती हूं जिन्हें मेरी परवाह है। मैं अपने आस-पास के लोगों को अपने सफर से प्रेरित करना चाहती हूं। धनश्री ने यह भी साफ किया कि उनकी कोई रुचि नहीं है कि उनको लेकर जो लोगों की सोच है उसे बदले क्योंकि इससे सिर्फ बातें और बढ़ती ही हैं।

गौरतलब है कि चहल के फैंस ने तलाक के लिए धनश्री को जमकर ट्रॉल किया था। लोगों ने उन पर रुपयों के लिए शादी और तलाक लेने का आरोप लगाया। फिर भी धनश्री ने कभी लोगों को कुछ नहीं कहा। तलाक के बाद से चहल का नाम आरजे महवश के साथ जुड़ रहा है। दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है।

उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर ट्रॉलर्स को दिया करारा जवाब, लिखा…

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल ही में फ्रांस में आयोजित कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने फैशन का जलवा दिखाया। बिल्कुल यूनिक लुक कैरी करते हुए उर्वशी ने फैंस का दिल जीत लिया। हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें ट्रॉल भी किया और ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक कॉपी करने का आरोप लगाया। अब उर्वशी ने उन सभी लोगों को जवाब देते हुए पोस्ट की है जो उन्हें जीरो टैलेंट वाली बोल रहे हैं। उर्वशी ने कई पोस्ट भी री-शेयर की हैं जिनमें उन्हें ऐश्वर्या की कॉपी करने वाली बताया जा रहा है।

उर्वशी ने लिखा, “तो जाहिर तौर पर मैं ‘0 करिश्मा वाली ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) बनने की कोशिश कर रही हूं?’ डार्लिंग...ऐश्वर्या एक आइकानिक हैं। लेकिन मैं यहां किसी की डुप्लीकेट बनने नहीं आई हूं। मैं ब्लूप्रिंट हूं। कांस ने मुझे घुलने-मिलने के लिए आमंत्रित नहीं किया, मैं सबसे अलग दिखने आई हूं। अगर मेरा लुक, मेरा स्टाइल या मेरा आत्मविश्वास आपको असहज करता है...तो शायद एक गहरी सांस लें (या दो)।

मैं हर किसी की पसंद की नहीं हूं - मैं आतिशबाजी के साथ शैंपेन की तरह हूं। और करिश्मा? जानेमन, अगर आप इसे माप सकते, तो मैं पैमाना तोड़ देती।” उल्लेखनीय है कि उर्वशी अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए भी जानी जाती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रॉलिंग का मुंहतोड़ जवाब देती हैं। उर्वशी अपनी फिल्मों से ज्यादा और कारणों से चर्चाओं में रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी