न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘गोपी बहू’ ने दिखाईं बेबी शावर की झलकियां, अमिताभ ने बताया कौनसे हालात में हुई थी माता-पिता की शादी

'साथ निभाना साथिया' में ‘गोपी बहू’ की किरदार अदा करने वालीं एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी प्रेग्नेंट हैं। वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Oct 2024 8:01:28

2 News : ‘गोपी बहू’ ने दिखाईं बेबी शावर की झलकियां, अमिताभ ने बताया कौनसे हालात में हुई थी माता-पिता की शादी

'साथ निभाना साथिया' में ‘गोपी बहू’ की किरदार अदा करने वालीं एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी प्रेग्नेंट हैं। वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बीच देवोलीना का ग्रैंड बेबी शावर हुआ। उन्होंने इस समारोह की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। ये तेजी से वायरल हो रही हैं। सोमवार (14 अक्टूबर) को ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से बेबी शॉवर सेलिब्रेट किया गया। इस फंक्शन में टीवी इंडस्ट्री के दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। पार्टी की थीम पिंक थी और सभी गेस्ट भी पिंक आउटफिट में नजर आए।

वेन्यू को भी बैलूंस और लाइट्स से खूबसूरती से सजाया गया। देवोलीना ने रोज पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। गोल्ड ज्वेलरी और लाइट मेकअप में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वह बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं। उनके पति शहनवाज खान भी उनके साथ ट्विनिंग करते हुए पिंक शर्ट में नजर आए। देवोलीना के साथ ‘साथ निभाना साथिया’ की कोस्टार भाविनी पुरोहित पति के साथ पहुंची थीं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

उनके अलावा विनीत रैना और इशिता गांगुली भी दिख रहे हैं। देवोलीना ने पति संग केक कट किया। देवोलीना ने 15 अगस्त को प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। बेबी शावर के बाद देवोलीना ने मेटरनिटी शूट भी कराया। इसमें वह शहनवाज संग रोमांटिक होती दिखीं। देवोलीना ने ये तस्वीरें भी साझा की हैं। उल्लेखनीय है कि साल 2022 में देवोलीना ने शहनवाज के साथ गुपचुप शादी रचाई थी। इंटरफेथ मैरिज के चलते देवोलीना को काफी ट्रॉल किया गया था।

अमिताभ बच्चन ने KBC 16 के दौरान बताया माता-पिता की शादी का किस्सा

अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ होस्ट कर रहे हैं। अमिताभ हॉट सीट पर बैठने वाले कंटेस्टेंट और वहां मौजूद ऑडियंस को अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्सों के बारे में बताते हैं। हाल ही में एक अमिताभ ने अपने दिवंगत पिता मशहूर कवि व लेखक हरिवंशराय बच्चन की पहली पत्नी के निधन को लेकर बात की। अमिताभ ने कहा कि मेरे पिताजी की पहली पत्नी का निधन हो गया था।

पत्नी के गुजर जाने के बाद वे बेहद गंभीर स्थिति में चले गए थे। बहुत उदास रहने लगे थे। उस समय वो जितनी भी कविताएं लिखते थे वो बस दुख से भरी हुई होती थीं। वे कही नहीं जाते थे लेकिन फिर पैसे कमाने थे और इसलिए उन्होंने कुछ वर्ष बाद कवि सम्मेलन में जाना शुरू किया। बरेली में मेरे पिता के एक दोस्त हुआ करते थे। एक बार पिता उनसे मिलने गए और उन्होंने डिनर की टेबल पर उनसे कविता सुनाने के लिए कहा। फिर वहां मेरी मां (तेजी बच्चन) भी मौजूद थीं। पिता ने उन्हें भी कविता सुनाई।

मेरे पिता के दोस्त की पत्नी मेरी मां को अंदर से बाहर लेकर आईं, फिर पिताजी ने 'क्या करूं संवेदना लेकर तुम्हारी' कविता पढ़कर सुनाई। ये सुन मेरी मां रो पड़ीं, जिसके बाद मेरे पिताजी के दोस्त और उनकी पत्नी दोनों को अकेला छोड़कर चले गए। थोड़ी देर बाद उनके दोस्त ने पिताजी से बात की और फिर उन्होंने तय किया कि वह मेरी मां से शादी करेंगे। उल्लेखनीय है कि हरिवंश और तेजी की शादी साल 1941 में हुई थी। हरिवंश का 2003 और तेजी का 2007 में निधन हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
लव जिहाद: यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' ने रचा नया इतिहास, बनी तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म
सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' ने रचा नया इतिहास, बनी तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म
मुंबई की तेज बारिश के बीच रणदीप हुड्डा ने चुनी मेट्रो की सवारी, मास्क पहनकर किया सफर, वीडियो वायरल
मुंबई की तेज बारिश के बीच रणदीप हुड्डा ने चुनी मेट्रो की सवारी, मास्क पहनकर किया सफर, वीडियो वायरल
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रफ्तार, छठे दिन लाखों में सिमटी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रफ्तार, छठे दिन लाखों में सिमटी कमाई
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार