न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका पादुकोण ने की मदरहुड और प्रेग्नेंसी पर खुलकर बात, बेटी का नाम दुआ रखने का किस्सा भी किया शेयर

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह के जीवन में खुशियों की बहार आ चुकी है। शादी के 6 साल बाद पिछले साल सितंबर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 May 2025 11:25:55

दीपिका पादुकोण ने की मदरहुड और प्रेग्नेंसी पर खुलकर बात, बेटी का नाम दुआ रखने का किस्सा भी किया शेयर

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह के जीवन में खुशियों की बहार आ चुकी है। शादी के 6 साल बाद पिछले साल सितंबर में उनका घर किलकारियों से गूंज उठा, जब दीपिका ने नन्हीं परी को जन्म दिया। तब से दीपिका ने काम से ब्रेक लिया हुआ है। हालांकि कभी-कभार वह एअरपोर्ट या किसी इवेंट में जरूर नजर आती हैं। फिलहाल वह पूरी तरह से अपनी बेटी दुआ का ध्यान रख रही हैं। हाल ही में दीपिका ने मातृत्व के बारे में बात करते हुए बताया कि जब भी उन्हें दुआ को छोड़कर कहीं जाना पड़ता है तो बहुत गिल्ट महसूस होता है।

दीपिका ने ‘मैरी क्लेयर’ के साथ बातचीत में मां बनने के बाद उनकी लाइफ में आए बदलाव के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि काम अब वैसा होगा कि जैसे बेटी के जन्म से पहले था या नहीं। मुझे ये भी नहीं पता कि मुझे उस तरह से काम चाहिए भी या नहीं। देखते हैं कि ये कैसे होता है। मैं अपने पेस में काम करना चाहती हूं लेकिन कुछ लोग इस अप्रोच से सहमत नहीं थे। दीपिका ने एक घटना को याद किया जब एक डायरेक्टर उनसे मिलना चाहते थे, लेकिन दीपिका ने मना कर दिया था क्योंकि वो दुआ के साथ थीं।

दीपिका ने कहा कि डायरेक्टर पलटकर कहा कि ओह, ऐसा लगता है कि तुम मदरहुड को बहुत सीरियसली ले रही हो। डायरेक्टर के शब्दों से मैं सहमत नहीं हूं। मुझे नहीं पता कि ये तारीफ थी या मजाक। मदरहुड को सीरियसली लेने का क्या मतलब है? मैं उसे उस तरह का बचपन देना चाहती हूं जैसा मुझे मिला था, आजादी और सादगी से भरी हुई लाइफ देना चाहती हूं।

deepika padukone,actress deepika padukone,ranveer singh,actor ranveer singh,deepika ranveer,deepika pregnancy,deepika motherhood,deepika daughter dua

प्रेग्नेंसी के 8वें और 9वें महीनों में मुझे बहुत कुछ झेलना पड़ा : दीपिका

दीपिका ने बताया कि उनके लिए प्रेग्नेंसी की जर्नी आसान नहीं थी। खासकर लास्ट के 2 महीनों में उन्होंने काफी स्ट्रगल झेले और काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी के 8वें और 9वें महीनों में मुझे बहुत कुछ झेलना पड़ा। एक फेमस चेहरा होने के कारण मुझे प्रेग्नेंसी के दौरान भी लगातार लोगों की निगाहों में रहना पड़ा। लेकिन मैंने खुद को संतुलित रखा और नेगेटिव चीजों से दूर रहकर अपने एक्सपीरियंस को पॉजिटिव बनाए रखा।

दीपिका ने खुलासा किया कि नवंबर तक वे बेटी के लिए कोई भी नाम चुनने के लिए तैयार नहीं थे। दीपिका ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि मुझे लगता है कि हमारे लिए सबसे जरूरी ये था कि हम पहले बेबी को अपनी बाहों में लें, उसे इस नई दुनिया को देखने दें जिसमें वह आई है, उसकी पर्सनैलिटी को थोड़ा डवलप होने दें। मैंने रणवीर को आधी रात को मैसेज किया था, जब वे सेट पर थे।

रणवीर को दुआ नाम बहुत पसंद आया और उन्होंने 'हां' कह दिया और बस यही नाम हो गया। वर्क फ्रंट पर दीपिका को पिछली बार दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था। इस फिल्म में दीपिका डीसीपी शक्ति शेट्टी के रोल में थीं। दीपिका के आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो उनके पास ‘किंग’ और ‘स्पिरिट’ है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ