न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के लिए शेयर की यह पोस्ट, सुशांत के डुप्लीकेट को देख राखी के मुंह से निकली यह बात

एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मौजूदा दौर में बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। फैंस हमेशा इनके लिए पलक पावड़े...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Aug 2023 12:38:30

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के लिए शेयर की यह पोस्ट, सुशांत के डुप्लीकेट को देख राखी के मुंह से निकली यह बात

एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मौजूदा दौर में बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। फैंस हमेशा इनके लिए पलक पावड़े बिछाकर बैठे रहते हैं। दीपिका ने रविवार (6 अगस्त) को फ्रेंडशिप डे पर रणवीर को एक प्यार भरी पोस्ट समर्पित की। दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणवीर को टैग करते हुए लिखा, "अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करें। मैं इसे हल्के में नहीं कह रही हूं। वास्तव में, जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं, उसमें सबसे मजबूत, सबसे खुशहाल दोस्ती पाते हैं। कोई ऐसा व्यक्ति जो आपके बारे में बहुत अच्छा बोलता है।

कोई ऐसा व्यक्ति जिसके साथ आप हंस सकते हैं। दयालु ऐसी हंसी जो आपके पेट में दर्द कर दे और आपकी नाक खर्राटे ले। शर्मनाक, गंभीर, उपचारात्मक प्रकार की हंसी। बुद्धि महत्वपूर्ण है। किसी ऐसे शख्स से प्यार न करने के लिए जीवन बहुत छोटा है जो आपको उनके साथ मूर्ख बनने देता है। सुनिश्चित करें कि वे ऐसे व्यक्ति हों निराशा आए तो वह आपको भी रोने दें। किसी ऐसे व्यक्ति को खोजें जिसे आप उस समय अपने साथ रखना चाहते हैं।

सबसे महत्वपूर्ण बात, उस व्यक्ति से शादी करें जो जुनून, प्यार और पागलपन को जोड़ता है और आपके माध्यम से आगे बढ़ता है। एक ऐसा प्यार जो कभी कम नहीं होगा - तब भी जब पानी गहरा और अंधेरा हो जाए।” उल्लेखनीय है कि दोनों पति-पत्नी समय-समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे के प्रति प्यार जाहिर करते रहते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका के पास प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ ‘प्रोजेक्ट के’ यानी ‘कल्कि 2898 AD’ है। साथ ही वह ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ का भी हिस्सा हैं। दूसरी ओर, रणवीर फिलहाल ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म की सफलता का मजा ले रहे हैं।

deepika padukone,ranveer singh,rakhi sawant,sushant singh rajput,deepika ranveer,actor ranveer singh,actress deepika padukone

विरल भयानी ने शेयर किया सुशांत के AI हमशक्ल का वीडियो

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को अत्यंत प्रतिभाशाली माना जाता था। करीब तीन साल पहले 14 जून 2020 को सुशांत का निधन हो गया। कहा गया कि सुशांत लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार थे, जिससे उन्होंने सुसाइड कर लिया। उनकी मौत के बाद नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) का मामला भी खूब तूल पकड़ा। सुशांत की मौत के बाद उनके कई डुप्लीकेट्स की फोटो वायरल होती रहती हैं। अब हाल ही सुशांत के चेहरे से मेल खाता एक शख्स का Artificial Intelligence (AI) वीडियो वायरल हो रहा है।

इसमें दिख रहा शख्स बिल्कुल सुशांत जैसा ही लग रहा है। यह वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है। इसमें दिख रहे शख्स डोनिम अयान हैं, जिसने AI की मदद से ऐसे कई वीडियो बनाए जिसमें वो सुशांत जैसे दिख रहे हैं। इस वीडियो पर राखी सावंत ने भी रिएक्ट किया है। राखी का कहना है, 'बदला लेने के लिए सुशांत सिंह राजपूत वापस आ गया है। इसे ही कर्म कहते हैं।' राखी को सुशांत के साथ एक डांस रियालिटी शो में हिस्सा लेने का मौका मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका