न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दीपिका ने दुआ को लेकर गूगल पर सर्च किया था ये, बेटे ने किया दिग्गज एक्ट्रेस की मौत की अफवाहों का खंडन

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति एक्टर रणवीर सिंह ने पिछले साल फरवरी में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। कपल शादी के 6 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 08 Mar 2025 1:40:56

2 News : दीपिका ने दुआ को लेकर गूगल पर सर्च किया था ये, बेटे ने किया दिग्गज एक्ट्रेस की मौत की अफवाहों का खंडन

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति एक्टर रणवीर सिंह ने पिछले साल फरवरी में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। कपल शादी के 6 साल बाद सितंबर 2024 में पेरेंट्स बना। दिवाली के मौके पर उन्होंने अपनी बेटी के पैरों की तस्वीर के साथ नाम की भी अनाउंसमेंट की थी और बताया था कि उन्होंने अपनी लाडली का नाम दुआ रखा है। बेटी के जन्म के बाद से ही दीपिका फिल्मों से दूर पेरेंटिंग एंजॉय कर रही हैं। दीपिका ने अब तक फैंस को अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। अब दीपिका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह दुआ से जुड़े सवालों के बारे में गूगल पर सर्च करती हैं।

दीपिका ने अबू धाबी में फोर्ब्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था। इस दौरान उनसे बातचीत के दौरान पूछा गया कि उन्होंने आखिरी बार गूगल पर क्या सर्च किया था। इस पर दीपिका ने खुलासा किया कि मैंने आखिरी बार सर्च किया था कि मेरा बेबी कब थूकना बंद करेगा? या कुछ इसी तरह की बातें। इसके अलावा दीपिका से पूछा गया कि छुट्टी के दिन का मतलब उनके लिए क्या है। इस पर दीपिका ने कहा कि मेरा दिन मेरे घर पर कुछ रिलैक्सिंग एक्टिविटीज और अपनी बेटी के साथ समय बिताने से भरा होगा। नींद, मालिश, हाइड्रेट, बेबी टाइम और बेसिकली घर पर अपने पजामा में बिस्तर पर।

गौरतलब है कि दीपिका बेटी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करती हैं। वह एक-दो मौके पर एअरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं, लेकिन उन्होंने बेटी का चेहरा स्कार्फ से ढक रखा था। दीपिका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह पिछली बार दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं। इसमें उन्हें पहली बार पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाने का मौका मिला। इससे पहले दीपिका की पिछली साल एक और फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी।

deepika padukone,actress deepika padukone,dua,deepika dua,deepika google,vyjayanthimala,actress vyjayanthimala,vyjayanthimala son suchindra bali

सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गई थी वैजयंतीमाला की मौत की खबरें

एक्ट्रेस वैजयंतीमाला (91) ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने राज कपूर, देव आनंद, दिलीप कुमार, राजेंद्र कुमार, सुनील दत्त सहित अपने समकालीन सभी दिग्गज हीरो के साथ काम किया। वैजयंती की खूबसूरती और अदाकारी पर हर कोई फिदा था। इस बीच उनके निधन की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में उनकी मौत की खबर आ रही थीं।

बात बढ़ती देख वैजयंतीमाला के बेटे सुचिंद्र बाली को सामने आना पड़ा। उन्होंने इन खबरों को झूठा ठहराया और सभी को कहा कि इन अफवाहों पर बिल्कुल भी यकीन ना करें। सुचिंद्र ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रिएक्ट करते हुए लिखा, “डॉ. वैजयंतीमाला बाली की सेहत एकदम ठीक है। उनके बारे में जो भी खबर आ रही है वो फेक है। प्लीज खबर शेयर करने से पहले सोर्स को चेक कर लिया करें।” सुचिंद्र के अलावा वैजयंतीमाला की निधन की खबरों पर संगीतकार गिरिजाशंकर सुंदरासन ने भी रिएक्ट किया है।

उन्होंने भी निधन की खबरों का खंडन किया है। बता दें वैजयंतीमाला ने 16 साल की उम्र में तमिल फिल्म 'वाझकाई' से अपने करिअर की शुरुआत की थी। उनके करिअर की पहली हिट साल 1954 में आई फिल्म 'नागिन' थी। इसके बाद साल 1955 में आई 'देवदास' में ‘चंद्रमुखी’ का रोल निभाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्हें 'संगम', 'ज्वेल थीफ' और 'गंवार' जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए भी जाना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी