न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका के मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरों ने खींचा ध्यान, बेटी दुआ संग नजर आए रणवीर

दीपिका पादुकोण ने दुआ के दूसरे जन्मदिन पर मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में रणवीर सिंह और बेटी दुआ की भी खास झलक देखने को मिली।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 08 Sep 2026 10:07:33

दीपिका के मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरों ने खींचा ध्यान, बेटी दुआ संग नजर आए रणवीर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी जिंदगी के एक खास पड़ाव से गुजर रहे हैं। दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच दीपिका ने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों को खास बनाने वाली बात यह है कि इनमें उनकी बेटी दुआ भी नजर आ रही हैं। दुआ के दूसरे जन्मदिन के मौके पर सामने आई इन तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

दीपिका और रणवीर ने इस फोटोशूट को ब्लैक एंड व्हाइट अंदाज में रखा है। तस्वीरों में दीपिका लेसी आउटफिट में अपना बेबी बंप दिखाती नजर आती हैं। उनके साथ रणवीर सिंह भी पोज देते दिखाई दे रहे हैं। वहीं नन्हीं दुआ भी इस फैमिली फोटोशूट का हिस्सा बनी हैं।

कभी चेहरा छिपाया, कभी पापा के साथ खेलती दिखीं दुआ

तस्वीरों में दुआ के कई क्यूट मोमेंट्स देखने को मिले। कहीं वह अपना चेहरा छिपाती नजर आईं, तो एक तस्वीर में पापा रणवीर के साथ खेलती दिखाई दीं। परिवार की इन तस्वीरों में दीपिका और रणवीर की खुशी भी साफ नजर आ रही है।

पोस्ट के कैप्शन में कपल ने लिखा, “बेबी दुआ और हमारे दिल बड़े होते जा रहे हैं। आप सबकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।” तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने दुआ को जन्मदिन की बधाइयां दीं और परिवार पर खूब प्यार लुटाया। कई फैंस ने दीपिका और रणवीर की फैमिली को “परफेक्ट फैमिली” भी बताया।

प्रेग्नेंसी ग्लो ने खींचा ध्यान

मैटरनिटी फोटोशूट में दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। दूसरी ओर रणवीर अपनी पत्नी और बेटी के साथ प्यार भरे अंदाज में दिखाई दिए। दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कपल अपने परिवार में आने वाली नई खुशी को लेकर उत्साहित है।

अप्रैल में किया था दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान

दीपिका और रणवीर ने अप्रैल में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। कपल ने उस समय दुआ की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके हाथ में प्रेग्नेंसी किट दिखाई गई थी। इसी पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया था कि दुआ जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली हैं।

दुआ का चेहरा इससे पहले दिवाली 2025 के मौके पर फैंस के सामने आया था। अब उनके दूसरे जन्मदिन पर शेयर की गई तस्वीरों में एक बार फिर बेटी की झलक देखकर फैंस खासे उत्साहित नजर आए।

फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं दोनों

काम की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों ‘प्रलय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी हाल ही में सामने आए थे। वहीं दीपिका पादुकोण शाहरुख खान की ‘किंग’ और अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

धीरेंद्र शास्त्री के मांसाहार वाले बयान पर विवाद, पहले भी इन मुद्दों को लेकर घिर चुके हैं बागेश्वर बाबा
धीरेंद्र शास्त्री के मांसाहार वाले बयान पर विवाद, पहले भी इन मुद्दों को लेकर घिर चुके हैं बागेश्वर बाबा
गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत, पवन खेड़ा ने केजरीवाल से पूछा- AAP की ‘वॉर ऑन ड्रग्स’ का नतीजा क्या रहा?
गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत, पवन खेड़ा ने केजरीवाल से पूछा- AAP की ‘वॉर ऑन ड्रग्स’ का नतीजा क्या रहा?
मायावती ने आकाश आनंद को लेकर फिर दिखाई नरमी, अशोक सिद्धार्थ के सामने रखी बड़ी शर्त
मायावती ने आकाश आनंद को लेकर फिर दिखाई नरमी, अशोक सिद्धार्थ के सामने रखी बड़ी शर्त
गरबा में मुस्लिमों की एंट्री रोकने की मांग पर रामदास अठावले का विरोध, संविधान का दिया हवाला
गरबा में मुस्लिमों की एंट्री रोकने की मांग पर रामदास अठावले का विरोध, संविधान का दिया हवाला
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, पांचवें दिन भी कमाई ने 125 करोड़ का आंकड़ा पार किया
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, पांचवें दिन भी कमाई ने 125 करोड़ का आंकड़ा पार किया
उद्धव ठाकरे का ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर तंज, बोले- शेर का ऑपरेशन करने वाला अभी पैदा नहीं हुआ
उद्धव ठाकरे का ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर तंज, बोले- शेर का ऑपरेशन करने वाला अभी पैदा नहीं हुआ
42 की उम्र में भी गजब की फिटनेस, गुरमीत चौधरी ने सालों से नहीं खाई रोटी-चावल और चीनी
42 की उम्र में भी गजब की फिटनेस, गुरमीत चौधरी ने सालों से नहीं खाई रोटी-चावल और चीनी
70 हजार से ज्यादा आंगनवाड़ी केंद्र बदले, CM योगी बोले- अब देखने लायक बन रहे सेंटर
70 हजार से ज्यादा आंगनवाड़ी केंद्र बदले, CM योगी बोले- अब देखने लायक बन रहे सेंटर
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस बार सालगांवकर परिवार के सामने और बड़ा खतरा
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस बार सालगांवकर परिवार के सामने और बड़ा खतरा
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, कुछ शब्दों पर चली कैंची
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, कुछ शब्दों पर चली कैंची
तृषा कृष्णन के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाने वालों को घेरा
तृषा कृष्णन के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाने वालों को घेरा
‘बंटवारा 1947’ के खराब प्रदर्शन पर बोलीं प्रीति जिंटा, ‘मैंने अपना 1000% दिया था
‘बंटवारा 1947’ के खराब प्रदर्शन पर बोलीं प्रीति जिंटा, ‘मैंने अपना 1000% दिया था
जेब में थे सिर्फ 5 हजार रुपये, मुंबई में फुटपाथ पर गुजरी रातें, आज करोड़ों की दौलत
जेब में थे सिर्फ 5 हजार रुपये, मुंबई में फुटपाथ पर गुजरी रातें, आज करोड़ों की दौलत
यश की ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट, 14वें दिन सिर्फ 69 लाख रुपये का नेट कलेक्शन
यश की ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट, 14वें दिन सिर्फ 69 लाख रुपये का नेट कलेक्शन