न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका पादुकोण ने छोड़ी प्रभास की ‘स्पिरिट’! अब अल्लू अर्जुन-अटली की ‘AA22xA6’ में होंगी 5 हीरोइनों के साथ!

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और हिटमेकर अटली की बहुचर्चित फिल्म AA22xA6 अब एक नई वजह से सुर्खियों में है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस मेगा प्रोजेक्ट में पांच हीरोइनें होंगी, जिनमें बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, मृणाल ठाकुर और जान्हवी कपूर के नाम पहले ही सामने आ चुके हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 22 May 2025 9:25:21

दीपिका पादुकोण ने छोड़ी प्रभास की ‘स्पिरिट’! अब अल्लू अर्जुन-अटली की ‘AA22xA6’ में होंगी 5 हीरोइनों के साथ!

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और हिटमेकर अटली की बहुचर्चित फिल्म AA22xA6 अब एक नई वजह से सुर्खियों में है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस मेगा प्रोजेक्ट में पांच हीरोइनें होंगी, जिनमें बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, मृणाल ठाकुर और जान्हवी कपूर के नाम पहले ही सामने आ चुके हैं।

दीपिका ने छोड़ी 'स्पिरिट', चुनी अल्लू अर्जुन की फिल्म?

सूत्रों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण पहले संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित प्रभास की कॉप-ड्रामा 'स्पिरिट' में नजर आने वाली थीं। लेकिन फीस को लेकर हुए मतभेद के चलते उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया। रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका ने ₹40 करोड़ की डिमांड की थी, जबकि मेकर्स सिर्फ ₹20 करोड़ तक जाने को तैयार थे। अब कहा जा रहा है कि उन्होंने AA22xA6 साइन कर ली है।

AA22xA6: पांच नायिकाओं वाला पहला इंडियन प्रोजेक्ट?

Aakashavaani की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में भव्यश्री बोर्से (Kingdom फेम) का नाम भी चर्चा में है, और मेकर्स अब पांचवीं लीड एक्ट्रेस की तलाश में हैं।

इस फिल्म को भारतीय सिनेमा के सबसे अनोखे और महंगे प्रयोगों में से एक माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म parallel universe पर आधारित है, जिसमें अल्लू अर्जुन मल्टीपल रोल्स में नजर आएंगे—यहां तक कि एक एनिमेटेड अवतार में भी।

VFX का महासंग्राम और इंटरनेशनल कोलैबरेशन

फिल्म के वीएफएक्स पर अंतरराष्ट्रीय स्टूडियोज के साथ काम किया जा रहा है। अल्लू अर्जुन फिल्म के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन में जुट चुके हैं और मेकर्स से आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा की जा रही है।

वर्क फ्रंट पर अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन को हाल ही में 'पुष्पा 2: द रूल' में देखा गया, जो 2021 की ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा: द राइज़' का सीक्वल है। इस फ्रेंचाइज़ी का तीसरा भाग 'पुष्पा 3: द रैम्पेज' के नाम से भी आने की चर्चा है।

इसके अलावा, अल्लू अर्जुन जल्द ही त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ एक पौराणिक फिल्म पर भी काम शुरू करने वाले हैं।

AA22xA6 न सिर्फ कास्ट के कारण, बल्कि अपने यूनिक कॉन्सेप्ट और इंटरनेशनल स्केल के चलते 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन चुकी है। अब देखना यह होगा कि आधिकारिक ऐलान के साथ कौन-कौन सी एक्ट्रेस इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग

खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य

जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक

सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज

तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित

अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब

सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर

'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म

फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग

कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं

लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान

लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज