Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दीपिका ने रणवीर के साथ किए सिद्धिविनायक के दर्शन, शाहरुख-प्रियंका को लेकर फिल्म बनाने वाले थे...

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह आज शुक्रवार (6 सितंबर) को मुंबई के प्रख्यात सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। पैपराजी ने जो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Sep 2024 7:21:28

2 News : दीपिका ने रणवीर के साथ किए सिद्धिविनायक के दर्शन, शाहरुख-प्रियंका को लेकर फिल्म बनाने वाले थे...

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह आज शुक्रवार (6 सितंबर) को मुंबई के प्रख्यात सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। पैपराजी ने जो तस्वीरें कैप्चर कीं उनमें कपल एक-दूसरे का हाथ थामे मंदिर पहुंचते हुए दिख रहे हैं। रणवीर ने ट्रेडिशनल कुर्ता-पजामा पहना था, जबकि दीपिका पन्ना हरे रंग की चमचमाती साड़ी में नजर आईं। कपल ने अपने आस-पास के लोगों के साथ गर्मजोशी से मुलाकात की। दीपिका ने अपने बेबी बंप को छिपाया हुआ था।

दोनों ने सुरक्षाकर्मियों के मौजूदगी में मंदिर में प्रवेश किया। मंदिर द्वार तक दोनों के परिवार को भी देखा गया। वे मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन किए। तस्वीर में दीपिका और रणबीर के माता-पिता और उनकी बहन दिख रही थीं। दीपिका की मम्मी उज्जला पादुकोण ने भी हरी साड़ी पहनी थी। बता दें कि दीपिका को सितंबर में ही अपने पहले बच्चे की उम्मीद है। उन्होंने फरवरी में प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए बताया था कि डिलीवरी सितंबर में होगी।

उसके बाद से दीपिका को कई दफा पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया है। रणवीर उन्हें भीड़ से बचाते नजर आते हैं। हाल ही दीपिका ने मैटरनिटी फोटोशूट कराया था, जो काफी ग्लैमरस था। बता दें दीपिका और रणवीर की शादी साल 2018 में इटली में हुई थी। फैंस को उनके पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार है। दीपिका ने अभी काम से ब्रेक लिया हुआ है और माना जा रहा है कि अब वह कुछ सालों तक कम ही एक्टिव रहेंगी। उनकी अगली फिल्म रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ है, जो दिपावली पर रिलीज होगी।
deepika padukone,actress deepika padukone,ranveer singh,deepika ranveer,siddhivinayak temple,vishal punjabi,the wedding filmer ‘द वेडिंग फिल्मर’ के मालिक विशाल पंजाबी हैं शाहरुख के बहुत बड़े फैन

वेडिंग वीडियोग्राफी कंपनी ‘द वेडिंग फिल्मर’ के मालिक विशाल पंजाबी ने हाल ही में अपनी जर्नी के बारे में बात की। इस कंपनी ने दीपिका-रणवीर, कियारा-सिद्धार्थ, अनुष्का-विराट जैसे न जाने कितने सेलिब्रिटी की शादियों के शानदार पल कैप्चर कर सबके सामने रखे। विशाल अफ्रीकी देश घाना के रहने वाले हैं। विशाल ने कहा कि मैं शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन हूं। मैं शाहरुख को हर तरीके से कॉपी करता था।

मैंने शाहरुख को मैसेज करके अपनी जॉब प्रोफाइल के बारे में बताया और कहा कि अगर उन्हें वेब डेवलपर की जरूरत हो तो मुझे कॉल करें। इसके बाद मैंने लगभग 10 सालों तक शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले काम किया। साल 2007 में मैंने अपनी दोस्त जोया अख्तर और रीमा के साथ मिलकर एक बॉलीवुड फिल्म बनाने का डिसाइड किया, जिसके लिए शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा ने हामी भर दी थी।

फिल्म की शुरुआत से पहले ही मुझे भारत से निकालने की बात सामने आ गई क्योंकि इतने वक्त से मैं टूरिस्ट वीजा पर था और मेरे पास भारत में रहने के लिए OCI नहीं थी। मुझे भारत से वापस भेज दिया गया। इससे फिल्म नहीं बन पाई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका