Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘दे दे प्यार दे 2’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ओपनिंग डे पर धमाकेदार शुरुआत, इन 24 फिल्मों को दी मात

‘दे दे प्यार दे 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की, रिलीज के पहले दिन 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया और 24 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़े। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक कॉमेडी ने दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स हासिल किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Nov 2025 9:26:15

‘दे दे प्यार दे 2’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ओपनिंग डे पर धमाकेदार शुरुआत, इन 24 फिल्मों को दी मात

अजय देवगन ने अपनी पिछली फिल्म ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ से बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया था, लेकिन अब उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ के साथ शुक्रवार, 14 नवंबर को बड़े पर्दे पर वापसी की। यह फिल्म 2019 की हिट मूवी ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है। रिलीज के पहले दिन ही दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा और फिल्म ने शानदार शुरुआत की। आइए जानते हैं कि फिल्म ने कितने करोड़ के कलेक्शन से ओपनिंग की है।

ओपनिंग डे कलेक्शन

‘दे दे प्यार दे 2’ साल की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी और रिलीज होते ही सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। फिल्म में अजय देवगन ने आशीष का किरदार निभाया है, वहीं रकुल प्रीत सिंह ने उनकी ऑन-स्क्रीन गर्लफ्रेंड आयशा का रोल निभाया है। इसके अलावा आर माधवन, गौतमी कपूर और जावेद जाफरी जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में अहम भूमिकाएँ निभाईं।

फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही हाईप पैदा कर दिया था। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद भी फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। सोशल मीडिया पर भी फिल्म की खूब तारीफ हो रही है। शुरुआती कलेक्शन की बात करें तो:

अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट्स के अनुसार: ‘दे दे प्यार दे 2’ ने ओपनिंग डे पर 8.50 करोड़ रुपये कमाए।

यह शुरुआती आंकड़े हैं और ऑफिशियल रिपोर्ट आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव संभव है।

24 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़े


‘दे दे प्यार दे 2’ ने अपने ओपनिंग डे पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हालांकि फिल्म ने डबल डिजिट कमाई नहीं की, लेकिन इसने अजय देवगन की ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ और सिद्धार्थ-जाह्नवी कपूर की ‘परम सुंदरी’ जैसी फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को मात दी।
इन फिल्मों में शामिल हैं:

हक – 1.75 करोड़

द ताज स्टोरी – 1 करोड़

होमाबाउंड – 30 लाख

द बंगाल फाइल्स – 1.85 करोड़

परम सुंदरी – 7.37 करोड़

धड़क 2 – 3.65 करोड़

निकिता रॉय – 22 लाख

मालिक – 4.02 करोड़

आंखों की गुस्ताखियां – 35 लाख

मेट्रो इन दिनों – 4.05 करोड़

मां – 4.93 करोड़

भूल चूक माफ – 7.20 करोड़

केसरी वीर – 25 लाख

कंपकंपी – 26 लाख

द भूतनी – 1.19 करोड़

फुले – 15 लाख

ग्राउंड जीरो – 1.20 करोड़

केसरी चैप्टर 2 – 7.84 करोड़

द डिप्लोमैट – 4.03 करोड़

सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव – 50 लाख

क्रेजी – 1.10 लाख

मेरे हसबैंड की बीवी – 1.75 करोड़

बैडएस रवि कुमार – 3.52 करोड़

लवयापा – 1.25 करोड़

इस ओपनिंग डे प्रदर्शन के साथ ही ‘दे दे प्यार दे 2’ ने साबित कर दिया है कि अजय देवगन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में अभी भी दर्शकों की अच्छी खासी दिलचस्पी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका