Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'दे दे प्यार दे 2' बॉक्स ऑफिस: तीसरे दिन मचाई धूम, तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड, जानें कितनी की कमाई

अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन स्टारर फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर 25 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा। जानें तीसरे दिन का कमाई विवरण और स्टार कास्ट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Nov 2025 8:15:32

'दे दे प्यार दे 2' बॉक्स ऑफिस: तीसरे दिन मचाई धूम, तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड, जानें कितनी की कमाई

अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन स्टारर फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और यह कमाई के मामले में भी जोरदार प्रगति कर रही है। शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी कमाई में बढ़ोतरी दिखाई। आइए जानते हैं, रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।

तीसरे दिन का कलेक्शन

'दे दे प्यार दे 2' 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दिन फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की। दूसरे दिन यानी शनिवार को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के कारण फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की। वहीं, तीसरे दिन भी फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफलता पाई।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन फिल्म ने 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

इसके साथ ही फिल्म की तीन दिनों की कुल कमाई अब 35 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
ओपनिंग वीकेंड में 23 फिल्मों का रिकॉर्ड टूटा

'दे दे प्यार दे 2' ने ओपनिंग वीकेंड में कई फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। साल 2025 की प्रमुख फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन के आंकड़े इस बात का सबूत हैं। इनमें शामिल हैं:

हक – 10.01 करोड़

द ताज स्टोरी – 5.28 करोड़

तुलसी कुमारी – 32.12 करोड़

होमबाउंड – 1.40 करोड़

द बंगाल फाइल्स – 8.59 करोड़

परम सुंदरी – 28.48 करोड़

सन ऑफ सरदार 2 – 24.75 करोड़

धड़क 2 – 11.97 करोड़

निकिता रॉय – 0.86 करोड़

मालिक – 15.02 करोड़

आंखों की गुस्ताखियां – 1.26 करोड़

मेट्रो इन दिनों – 18.65 करोड़

मां – 18.43 करोड़

भूल चूक माफ – 28.71 करोड़

केसरी वीर – 0.88 करोड़

कंपकंपी – 0.92 करोड़

द भूतनी – 4.72 करोड़

फुले – 1.05 करोड़

ग्राउंड जीरो – 5.20 करोड़

केसरी चैप्टर 2 – 29.62 करोड़

द डिप्लोमैट – 13.45 करोड़

क्रेजी – 4.25 करोड़

मेरे हसबैंड की बीवी – 5.28 करोड़

बैडएस रवि कुमार – 9.72 करोड़

लवयापा – 4.75 करोड़

स्टार कास्ट और निर्देशक

अंशुल शर्मा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी और गौतमी कपूर ने अहम भूमिकाएँ निभाई हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल है और इसे 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया।

'दे दे प्यार दे 2' की रोमांटिक-कॉमेडी, स्टार पावर और मजेदार कहानी ने दर्शकों को थिएटर तक खींचा और बॉक्स ऑफिस पर इसे एक सफल ओपनिंग वीकेंड दिलाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका