न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘अरबाज नहीं चाहते थे मलाइका करें मुन्नी बदनाम पर डांस’, कार्तिक ने इस अंदाज में मिलवाया नए मेहमान से

साल 2010 में रिलीज हुई सुपरहिट मूवी ‘दबंग’ के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने इन दिनों सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Oct 2025 1:49:19

2 News : ‘अरबाज नहीं चाहते थे मलाइका करें मुन्नी बदनाम पर डांस’, कार्तिक ने इस अंदाज में मिलवाया नए मेहमान से

साल 2010 में रिलीज हुई सुपरहिट मूवी ‘दबंग’ के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने इन दिनों सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वे उन पर लगातार निशाना साधते हुए तरह-तरह के आरोप लगा चुके हैं। अब अभिनव ने दावा किया है कि सलमान के छोटे भाई अरबाज खान नहीं चाहते थे कि मलाइका अरोड़ा ‘दबंग’ फिल्म के ‘मुन्नी बदनाम’ गाने पर डांस करें। उन्होंने कहा कि उन लोगों को चिंता थी कि ये अश्लील लगेगा क्योंकि वो एक रॉन्ची आइटम सॉन्ग था। अभिनव ने बॉलीवुड ठिकाना से खास बातचीत में कहा कि वो लोग मलाइका के इस गाने (मुन्नी बदनाम) पर डांस करने से असहज थे।

उन्हें चिंता थी कि ये अश्लील लगेगा क्योंकि वो एक रॉन्ची नंबर है। लेकिन मैंने उन्हें समझाया कि मलाइका ने आइटम सॉन्ग्स में अपनी पहचान खुद बनाई है, जैसे की उनकी स्टेप सास हेलन की थी। उन्हें गाने में लेने के लिए मैं उनसे लड़ा था, लेकिन अरबाज खासकर नहीं चाहते थे मलाइका वो गाना करें। बाद में मलाइका ने गाने पर जबरदस्त डांस किया और ये गाना आज भी टॉप आइटम नंबर्स में चुना जाता है। ‘दबंग’ की मेकिंग के दौरान अरबाज और मलाइका पति-पत्नी थे। दोनों ने साल 1998 में लव मैरिज की थी जिसके बाद वे एक बेटे अरहान खान के पेरेंट्स बने थे।

साल 2016 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। इसके बाद बेटे की कस्टडी मलाइका को मिली थी। इससे पहले अभिनव ने एक इंटरव्यू में सलमान को इनसिक्योर इंसान करार दिया था। साथ ही उन पर लोगों के रोल काटने का भी इल्जाम लगाया था। अभिनव ने ये भी खुलासा किया था कि सलमान, अरबाज से नफरत करते हैं। उन्होंने ‘दबंग’ में अरबाज का रोल भी कटवा दिया था। साथ ही सीनियर एक्टर दिवंगत ओम पुरी के पैर छूने से भी इंकार कर दिया था।

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के साथ लिखा…

एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों के साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। फैंस उनसे जुड़ी हर बात जानने को बेकरार रहते हैं। कार्तिक भी अपने चाहने वालों का पूरी तरह से ध्यान रखते हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने बारे में अपडेट्स देना पसंद करते हैं। अब कार्तिक ने इंस्टा स्टोरी पर कुछ फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन लिखा, “चटोरी, मेरा नया जुनून। लेकिन कटोरी मैं तुम्हें आज भी प्यार करता हूं।” यह बातें कार्तिक ने अपने नए पपी (बेबी डॉग) के लिए लिखी हैं।

साथ ही अपने पुराने पपी का भी उल्लेख किया है। उनके पहले पेट का नाम कटोरी है वहीं इस न्यू डॉग को चटोरी नाम दिया है। कार्तिक ने एक वीडियो भी साझा किया है। कार्तिक ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें एक प्यारा सा बेबी डॉग उनके साथ मौजूद है। इनमें कार्तिक नए लुक में नजर आ रहे हैं। लोग अटकलें लगा रहे हैं कि शायद अनुराग बसु की फिल्म के लिए ही उनका लुक बदला है। वे अब आखिरी शेड्यूल में इसी अंदाज में दिखाई देंगे। दरअसल इस पिक्चर में उनके साथ श्रीलीला काम कर रही हैं, जिसका शूट पहले ही हो चुका है।

पहले कार्तिक ने दाढ़ी और लंबे बाल वाला लुक रखा था पर शूट कंप्लीट होने के बाद उसे बदल दिया गया क्योंकि वो दूसरी फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं। इसी बीच पता लगा कि अनुराग की पिक्चर के लिए आखिरी शेड्यूल कंप्लीट करना है। अब लोगों का कहना है कि वो इसी अंदाज में पिक्चर में दिखेंगे। कार्तिक की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। आखिरी बार उनकी ‘भूल भुलैया 3’ आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह