न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिटिक्स की भरपूर तारीफ़ पाने वाली प्राइम वीडियो की ऑरिजिनल फ़िल्म 'द मेहता बॉयज़' का 7 फरवरी को होगा प्रीमियर

2025 भारत में दर्शकों के मनोरंजन के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने आज घोषणा की है कि 7 फरवरी को क्रिटिक्स की भरपूर तारीफ़ पाने वाली ऑरिजिनल फ़िल्म, द मेहता बॉयज़ का प्रीमियर होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 Jan 2025 4:09:03

क्रिटिक्स की भरपूर तारीफ़ पाने वाली प्राइम वीडियो की ऑरिजिनल फ़िल्म 'द मेहता बॉयज़' का 7 फरवरी को होगा प्रीमियर

2025 भारत में दर्शकों के मनोरंजन के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने आज घोषणा की है कि 7 फरवरी को क्रिटिक्स की भरपूर तारीफ़ पाने वाली ऑरिजिनल फ़िल्म, द मेहता बॉयज़ का प्रीमियर होगा। चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट एलएलपी के साथ मिलकर ईरानी मूवीटोन एलएलपी के बैनर तले बोमन ईरानी, दानेश ईरानी, विकेश भूटानी, और शुजात सौदागर द्वारा प्रोड्यूस की गई फ़िल्म, द मेहता बॉयज़ का निर्देशन बोमन ईरानी ने किया है। ईरानी ने एकेडमी अवार्ड विजेता एलेक्स डिनेलारिस के साथ मिलकर इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। बाप-बेटे के रिश्ते की उलझनों और परिवार के सदस्यों के बीच के पेचीदा नाते के ताने-बाने को बखूबी दिखाने वाली इस ऑरिजिनल फ़िल्म को बेहद माहिर कलाकारों ने पर्दे पर उतारा है।

इस फ़िल्म में बोमन ईरानी, अविनाश तिवारी, श्रेया चौधरी, और पूजा सरूप मुख्य भूमिकाओं में नज़र आने वाले हैं। भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों में 7 फरवरी को प्राइम वीडियो पर हिंदी में द मेहता बॉयज़ का एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगा, जिसे तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में डब किया जाएगा तथा कई भाषाओं में सबटाइटल के साथ रिलीज़ किया जाएगा।

द मेहता बॉयज़ एक बाप और बेटे की कहानी है, जिनकी सोच एक-दूसरे से बिल्कुल जुदा है और उन्हें न चाहते हुए भी एक-दूसरे के साथ 48 घंटे बिताने के लिए मजबूर होना पड़ता है। बाप-बेटे के बीच के उलझन भरे रिश्तों की बारीकियों को बखूबी पेश करने वाली इस फ़िल्म में उनके उतार-चढ़ाव भरे सफ़र को दिखाया गया है। सितंबर 2024 में आयोजित बेहद सम्मानजनक 15वें शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल (CSAFF) में द मेहता बॉयज़ का ग्लोबल प्रीमियर हुआ था, तथा इस फेस्टिवल में बेस्ट फीचर फ़िल्म का पुरस्कार भी हासिल किया।

इसके बाद, अक्टूबर 2024 में टोरंटो में आयोजित इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ़ साउथ एशिया में बोमन ईरानी को बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला। नवंबर 2024 में गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया (IFFI) में पहली बार इस फ़िल्म को एशिया में पेश किया गया, साथ ही जनवरी 2025 में इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल बर्लिन में भी इसका प्रदर्शन किया गया।

प्राइम वीडियो, इंडिया के हेड ऑफ़ ऑरिजिनल्स, निखिल मधोक ने कहा, 'द मेहता बॉयज़ दिल को छू लेने वाली और खूबसूरती से बनाई गई फ़िल्म है, जो बाप-बेटे के रिश्ते की उलझनों और दिल की गहराई में बसे जज़्बातों को पर्दे पर उतारती है, इस फ़िल्म को अब तक मिली तारीफ़ इस कहानी की सच्चाई के बारे में बहुत कुछ बयां करती है, जिसने दुनिया भर के लोगों का दिल जीता है, प्राइम वीडियो में हम ऐसी कहानियों को दर्शकों के सामने लाने के इरादे पर अटल हैं, जिनसे दुनिया भर के दर्शकों को जुड़ाव महसूस हो, और द मेहता बॉयज़ की कहानी इंसानी रिश्तों की जटिलताओं को बखूबी पेश करती है, एक फ़िल्म-निर्माता के रूप में बोमन ईरानी ने बड़े अनोखे और बिल्कुल नए नज़रिये से इस फ़िल्म को पेश किया है और यही बात इसे बेहद खास बनाती है, हम देश और दुनिया भर में मौजूद अपने दर्शकों के साथ इस दिल को छू लेने वाली कहानी को पेश करने और बेहद उन्दा कलाकारों एवं क्रू के साथ मिलकर काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं'।

बोमन ईरानी ने कहा, 'द मेहता बॉयज़ को पर्दे पर उतारने का ये सफ़र हमारे लिए बेहद फायदेमंद और संतोषजनक रहा है। एक अभिनेता होने के नाते, कहानियों को बयां करने की ताकत ने हमेशा से ही मेरे मन को लुभाया है, और इस प्रोजेक्ट ने एक फ़िल्म-मेकर के तौर पर मुझे क्रिएटिविटी की एक नई राह के बारे में जानने का मौका दिया। मुझे हमेशा से ही माँ-बाप और उनके बच्चों के बीच के जटिल नाते में दिलचस्पी रही है – उनके बीच का तालमेल बहुत ही सहज और हर किसी के जीवन से जुड़ा होता है, और सबसे अहम बात यह है कि यह रिश्ता इंसानी जज़्बातों की गहराई को दर्शाता है, मैं इससे ज़्यादा मनमोहक कहानी या इससे बेहतर टीम की उम्मीद नहीं कर सकता था, मैं इस ड्रीम प्रोजेक्ट को 7 फरवरी से दुनिया भर के दर्शकों के सामने पेश करने को लेकर बेहद उत्साहित हूँ, जिसकी कहानी को एलेक्जेंडर डिनेलारिस ने बिल्कुल अनोखे नज़रिये से पेश किया है, साथ ही अविनाश, श्रेया और पूजा ने अपने बेमिसाल अभिनय से किरदारों में जान डाल दी, और इस सफ़र में हमें प्राइम वीडियो का भरपूर सहयोग मिला है'।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ