न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वरुण-सामंथा की ‘सिटाडेल : हनी बनी’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, निक से हिंदी में बात करती दिखीं मालती

एक्टर वरुण धवन और साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन प्रूफ वेब सीरीज ‘सिटाडेल : हनी बनी’ को लेकर फैंस में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Oct 2024 12:37:45

2 News : वरुण-सामंथा की ‘सिटाडेल : हनी बनी’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, निक से हिंदी में बात करती दिखीं मालती

एक्टर वरुण धवन और साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन प्रूफ वेब सीरीज ‘सिटाडेल : हनी बनी’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। उनकी उत्सुकता बढ़ाने के लिए सीरीज के मेकर्स ने आज मंगलवार (29 अक्टूबर) को इसका नया ट्रेलर रिलीज कर दिया। यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसने फैंस का दिल जीत लिया है। राज और डीके के डायरेक्शन में बनी ‘सिटाडेल’ का प्रोडक्शन D2R फिल्म्स, अमेजन MGM स्टूडियोज और रूसो ब्रदर्स के AGBO ने किया है।

इसका प्रीमियर 7 नवंबर को 240 देशों और क्षेत्रों में किया जाएगा। प्राइम वीडियो ने मच अवेटेड ओरिजिनल सीरीज का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया है। पहला ट्रेलर अक्टूबर के शुरू में सामने आया था, जिसे भी लोगों का भरपूर प्यार मिला। सीरीज की कहानी स्टंटमैन बने ‘बनी’ यानी कि वरुण और स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस ‘हनी’ यानी कि सामंथा की है। ‘बनी’ पहले ‘हनी’ को एक साइड जॉब के लिए लेता है, लेकिन इसके बाद दोनों एक्शन और जासूसी की दुनिया में घुसते हैं।

उनकी एक छोटी बेटी ‘नादिया’ होती है जिसके लिए दोनों फाइट करते हैं। उल्लेखनीय है कि ‘सिटाडेल’ के पहले सीजन में रिचर्ड मैडेन, प्रियंका चोपड़ा जोनस, स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल थे। यह पिछले साल रिलीज हुआ और इसे दुनियाभर में पसंद किया गया। वरुण-सामंथा की सीरीज इसका प्रीक्वल है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो और वीडियो

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सिंगर निक जोनास के साथ शादी के बाद भले ही अमेरिका बस गई है, लेकिन वह विदेश में रहते हुए भी भारतीय संस्कार और रीति-रिवाजों को दिल खोलकर सपोर्ट करती हैं। प्रियंका अक्सर अमेरिका और लंदन में भी मंदिर जाती दिखती हैं। वह हिंदू रीति-रिवाज से सारे त्योहार भी मनाती हैं। हाल ही उन्होंने निक के साथ करवा चौथ मनाया था।

अब प्रियंका ने लंदन डायरी से बेटी मालती मैरी का प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हिंदी में बात कर रही हैं। प्रियंका ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ढेर सारी फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में निक और मालती चलती कार में बात कर रहे हैं। मालती को पिता के साथ खेलते देखा जा सकता है। निक बेटी को हिंदी बोलना सिखा रहे हैं।

पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका ने बताया कि उनकी बेटी हिंदी बोलने लगी है। निक पूछते हैं “हिंदी में...क्या? क्या बोलते हैं...इस पर मालती ने कहा, “हिंदी में, ठीक हूं।” मालती की तुतलाती आवाज ने फैंस का दिल जीत लिया। पहली फोटो में प्रियंका क्रॉप टॉप और जॉगर्स में हैं। इसके बाद की तस्वीरें उन खूबसूरत जगहों की हैं, जहां वे गईं। इनमें कार से ली गई सेल्फी और टेस्टी खाना भी दिख रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार