न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विवादों में फंसे ‘होमबाउंड’ के सिनेमेटोग्राफर प्रतीक शाह, लगे भावनात्मक शोषण के आरोप; सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

‘जुबली’ और ‘CTRL’ जैसी चर्चित फिल्मों में अपने कैमरा वर्क से नाम कमा चुके प्रतीक पर अब भावनात्मक और मानसिक शोषण के आरोप लगे हैं। फिल्ममेकर अभिनव सिंह और लेखिका सृष्टि रिया जैन ने प्रतीक पर कई महिलाओं को परेशान करने और दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 31 May 2025 2:06:25

विवादों में फंसे ‘होमबाउंड’ के सिनेमेटोग्राफर प्रतीक शाह, लगे भावनात्मक शोषण के आरोप; सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

करण जौहर की आगामी फिल्म ‘होमबाउंड’ के सिनेमेटोग्राफर प्रतीक शाह एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। ‘जुबली’ और ‘CTRL’ जैसी चर्चित फिल्मों में अपने कैमरा वर्क से नाम कमा चुके प्रतीक पर अब भावनात्मक और मानसिक शोषण के आरोप लगे हैं। फिल्ममेकर अभिनव सिंह और लेखिका सृष्टि रिया जैन ने प्रतीक पर कई महिलाओं को परेशान करने और दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं।

सोशल मीडिया पर विरोध के बाद प्रतीक ने हटाया इंस्टाग्राम

जैसे ही सोशल मीडिया पर प्रतीक शाह को लेकर विरोध तेज़ हुआ, उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट या डीएक्टिवेट कर दिया। अब उनकी प्रोफाइल सर्च करने पर “Sorry, this page isn’t available” जैसा संदेश दिखाई देता है। प्रतीक के खिलाफ बढ़ते आरोपों ने सोशल मीडिया पर व्यापक बहस को जन्म दिया है।

prateek shah,homebound movie,karan johar,bollywood controversy,prateek shah allegations,emotional abuse,filmmaker abhinav singh,srishti riya jain,instagram deactivation,bollywood news 2025,jubilee cinematographer,ctrl film,women in film industry,bollywood metoo,cine abuse scandal

अभिनव सिंह ने किया खुलासा, मैं चुप नहीं रहूंगा

फिल्ममेकर अभिनव सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में खुलासा किया कि प्रतीक शाह ने कई महिलाओं को इमोशनली अब्यूज किया है। उन्होंने लिखा, “प्रतीक अपनी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश करता है और लोगों को मानसिक रूप से परेशान करता है।” अभिनव का दावा है कि प्रतीक के खिलाफ बोलने के बाद करीब 20 महिलाओं ने उनसे संपर्क किया और कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने प्रतीक को ‘प्रीडेटर’ करार देते हुए लिखा, “जो लोग अब भी उसे काम दे रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए।”

अपनी पोस्ट में अभिनव ने प्रतीक शाह को शिकारी प्रवृत्ति का व्यक्ति बताते हुए लिखा, “मुझसे संपर्क करने वाली महिलाओं की संख्या भयावह है। ऐसा लग रहा है जैसे मैं ‘बॉम्बशेल’ की मार्गोट रॉबी की स्थिति में हूं। मैं अब चुप नहीं बैठ सकता।” उन्होंने साफ कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग इस व्यवहार से वाकिफ हैं, फिर भी कोई कुछ नहीं बोलता।

सृष्टि रिया जैन का भी आरोप, शेयर किए स्क्रीनशॉट

फिल्ममेकर और लेखिका सृष्टि रिया जैन ने भी इंस्टाग्राम पर प्रतीक शाह के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने लिखा कि प्रतीक पिछले चार साल से उन्हें अनचाहे और अनुचित मैसेज भेजता रहा है। उन्होंने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए और एक Reddit पोस्ट की ओर इशारा किया जिसमें कई महिलाओं ने प्रतीक पर इसी तरह के आरोप लगाए थे।

सृष्टि ने तंज भरे अंदाज़ में लिखा, “इस आदमी ने साल की सबसे सहानुभूतिपूर्ण फिल्मों में से एक पर काम किया है — कम से कम इंटरव्यू में तो यही कहा गया है।”

प्रतीक शाह के खिलाफ उठे ये आरोप न केवल उनके करियर को संकट में डाल सकते हैं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के उस तबके को भी कठघरे में खड़ा करते हैं, जो ऐसे मामलों पर चुप्पी साधे बैठा रहता है। ‘होमबाउंड’ जैसी चर्चित फिल्म से जुड़ा यह मामला अब एक गंभीर सामाजिक विमर्श का हिस्सा बनता जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी