न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर बेहतरीन प्रेम कहानी से गुलजार होंगे सिनेमाघर, 23 मई को लौटेगी अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी की 'धड़कन'

धर्मेश दर्शन द्वारा निर्देशित क्लासिक फिल्म धड़कन 11 अगस्त 2000 को रिलीज़ हुई थी और अब इसे आइकोनिक बॉलीवुड फिल्मों की विशेष श्रृंखला के तहत फिर से सिनेमाघरों में लाया जा रहा है। शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के प्रेम त्रिकोण पर आधारित यह फिल्म अपने भावनात्मक कथानक, शानदार अभिनय और यादगार संगीत के लिए आज भी दर्शकों के दिलों में बसती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 13 May 2025 9:35:55

फिर बेहतरीन प्रेम कहानी से गुलजार होंगे सिनेमाघर, 23 मई को लौटेगी अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी की 'धड़कन'

धर्मेश दर्शन द्वारा निर्देशित यह फिल्म पहली बार 11 अगस्त 2000 को रिलीज़ हुई थी और तब से यह कई दर्शकों के दिलों में बस चुकी है। अब इसे आइकोनिक बॉलीवुड फिल्मों की विशेष श्रृंखला के तहत फिर से सिनेमाघरों में लाया जा रहा है।

धड़कन की कहानी अंजली (शिल्पा शेट्टी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देव (सुनील शेट्टी) से बेपनाह मोहब्बत करती है, लेकिन उसका परिवार उसे राम (अक्षय कुमार) से शादी करने के लिए मजबूर कर देता है। राम एक सज्जन, सफल और संवेदनशील व्यक्ति होता है। वक्त के साथ अंजली को राम से प्रेम हो जाता है। तभी देव उसकी ज़िंदगी में फिर से लौटता है, जिससे कहानी एक जटिल और भावनात्मक प्रेम त्रिकोण में बदल जाती है।

यह फिल्म अपने समय की बड़ी हिट रही थी और करीब ₹26 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म का संगीत इसकी सबसे बड़ी ताकत साबित हुआ था। नदीम–श्रवण द्वारा रचित और समीप द्वारा लिखे गीत आज भी श्रोताओं के दिलों पर राज करते हैं। दिल ने यह कहा है दिल से और तुम दिल की धड़कन में जैसे गीत उस दौर के चार्टबस्टर्स में शामिल थे। एल्बम वर्ष 2000 की दूसरी सबसे ज़्यादा बिकने वाली म्यूज़िक एल्बम बनी थी, पहले स्थान पर मोहब्बतें थी। आज भी इस फिल्म के गीतों का दर्शकों और श्रोताओं में एक अलग क्रेज नजर आता है। उस दौर की युवा पीढ़ी आज की युवा पीढ़ी के साथ इसे सुनना पसन्द करती है।

फिल्म को अब तकनीकी रूप से नया रूप दिया गया है जिससे दर्शक इसे पहले से बेहतर दृश्य अनुभव के साथ सिनेमाघरों में देख सकेंगे। यह री-रिलीज़ भारत के चुनिंदा सिनेमाघरों में की जाएगी।

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं के अलावा शर्मिला टैगोर, परमीत सेठी, किरण कुमार, सुषमा सेठ और मंजीत कुल्लर जैसे वरिष्ठ कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए थे, जिन्होंने इसकी भावनात्मक गहराई को और मजबूत किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी हाल ही में नेटफ्लिक्स की रोमांटिक कॉमेडी नादानियाँ में इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर के साथ नज़र आए थे। अब वे जल्द ही एक्शन फिल्म केसरी वीर में सूरज पंचोली और विवेक ओबेरॉय के साथ दिखेंगे।

वहीं, अक्षय कुमार हाल ही में केसरी: चैप्टर 2 में दिखे और अब उनकी अगली फिल्म भूत बंगला है, जो एक हॉरर-कॉमेडी होगी। इसमें वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल भी अहम भूमिकाओं में होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल