Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नस्लवाद से आहत चुम को किसी ने कहा मोमो तो किसी ने कोरोना वायरस, दिलजीत ने दिखाया Met Gala का कार्ड

एक्ट्रेस चुम दरांग को ‘बिग बॉस 18’ से खास पहचान मिली है। इसके बाद से चुम अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं फिर चाहे वजह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 05 May 2025 8:09:36

2 News : नस्लवाद से आहत चुम को किसी ने कहा मोमो तो किसी ने कोरोना वायरस, दिलजीत ने दिखाया Met Gala का कार्ड

एक्ट्रेस चुम दरांग को ‘बिग बॉस 18’ से खास पहचान मिली है। इसके बाद से चुम अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं फिर चाहे वजह प्रोफेशनल हो या फिर पर्सनल। चुम की घर के अंदर एक्टर करणवीर मेहरा से काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी, जो अभी तक जारी है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि चुम और BB 18 के विजेता करणवीर इसे और मजबूत रिश्ते में बदल सकते हैं। इस बीच चुम ने इस बात पर दुख जताया है कि नॉर्थ ईस्ट के लोगों का मजाक उड़ाया जाता है। जूम टीवी के साथ बातचीत में चुम बताया कि वे लोग भारत का हिस्सा हैं और अपने ही देश में रेसिज्म (नस्लवाद) झेलना पड़ता है।

चुम ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट के लोगों को अपनाया जाना बहुत जरूरी है। टीवी और सिनेमा बहुत बड़ी चीज है क्योंकि यह हर घर तक पहुंचता है। इसकी रीच बहुत ज्यादा है। मैंने बहुत नस्लवाद झेला है लेकिन मैं उन कहानियों की गहराई में नहीं पड़ना चाहती क्योंकि ऐसा लगता है कि मैं विक्टिम बन रही हूं। असल में रेसिज्म और भेदभाव से कुछ लोग वाकई वाकिफ नहीं हैं और कुछ ये जानबूझकर करते हैं। जब मैं बोलती हूं कि मैं अरुणाचल से हूं मतलब मैं इस देश की हूं। अगर फिर भी आपको नहीं समझ आता और पूछते रहते हैं तो खुद पर शरम आनी चाहिए।

आपने हर दिन राष्ट्रगान गाया है और मैंने भी गाया है। मुझे भारतीय होने पर गर्व है और यह मुझसे कोई नहीं छीन सकता। पहले लोग मेरे लिए मोमो जैसे कमेंट्स करते थे बाद में लोग कोरोना वायरस बोलने लगे, क्योंकि वो चीन से आया था। ऐसी मानसिकता से मुझे चिढ़ होती है लेकिन मुझे जवाब देना अच्छी तरह से आता है। मैंने ऐसा कई बार किया भी है।

चुम ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता यूट्यूबर एल्विश यादव की भी आलोचना की, जिन्होंने उनके समुदाय पर नस्लवादी टिप्पणी की थी। चुम ने कहा कि आमतौर पर मैं ऐसी बातों को नजरअंदाज करती हूं, लेकिन इस बार मैंने जवाब देना जरूरी समझा क्योंकि यह टिप्पणी पूरे समुदाय को आहत कर रही थी। बाद में एल्विश ने माफी मांगी और कहा कि उनका उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।

दिलजीत दोसांझ ने वीडियो शेयर कर बताई मेट गाला 2025 के इनविटेशन कार्ड की डिटेल

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की लोकप्रियता देश के साथ विदेशों में भी है। उन्होंने पिछले साल अलग-अलग शहरों में लाइव कॉन्सर्ट किए थे, जिनमें जबरदस्त भीड़ उमड़ी। दिलजीत फिलहाल न्यूयॉर्क में मेट गाला 2025 में डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं, जो आज सोमवार (5 मई) से शुरू हो गया है। उन्हें पहली बार मेट गाला का ऑफिशियल इनविटेशन कार्ड मिला है। अब दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कार्ड दिखाने के साथ इससे जुड़ी कई खास बातें बताईं।

दिलजीत ने मजाक में कहा कि अब उन्हें कोई शादी का कार्ड न भेजे, क्योंकि उनके पास अब सबसे बड़ा इनविटेशन मेट गाला का कार्ड है। इस दौरान उन्होंने कार्ड का कवर दिखाया और बताया कि इसकी थीम ‘ब्लैक डैंडीज्म’ है। मेट गाला में फोटोग्राफी पूरी तरह से बैन है। रील नहीं बना सकते। इनविटेशन सिर्फ एक व्यक्ति के लिए है। एक आदमी, एक प्लेट दा हिसाब है। मेट गाला में मैं NBA स्टार लेब्रोन जेम्स और रैपर ASAP रॉकी जैसे अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के साथ बैठूंगा।

दिलजीत ने वोग की एडिटर और मेट गाला की मेन होस्ट अन्ना विंटोर का भी जिक्र किया। हर साल होने वाला मेट गाला एक हाई-फैशन इवेंट है, जिसे आधिकारिक रूप से ‘कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट बेनिफिट’ कहा जाता है। ये न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए फंड जुटाने का कार्यक्रम है। मेट गाला में दिलजीत के साथ शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और कियारा आडवाणी भी शिरकत करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका