न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पोते की चाहत जताकर ट्रॉल हो गया यह सुपरस्टार, जानें कब री-रिलीज होगी ‘अंदाज अपना-अपना’

साउथ इंडियन स्टार चिरंजीवी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फिलहाल वे अपने एक बयान के चलते विवादों में घिर गए हैं। उन्हें सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 12 Feb 2025 2:16:52

2 News : पोते की चाहत जताकर ट्रॉल हो गया यह सुपरस्टार, जानें कब री-रिलीज होगी ‘अंदाज अपना-अपना’

साउथ इंडियन स्टार चिरंजीवी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फिलहाल वे अपने एक बयान के चलते विवादों में घिर गए हैं। उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ‘ब्रह्म आनंदम’ फिल्म की प्री-रिलीज इवेंट में पोते की इच्छा जताई, जिससे उनकी विरासत आगे बढ़ सके। यह बात लोगों को जरा भी अच्छी नहीं लगी क्योंकि बदलते दौर में लड़की और लड़के में भेद करने को बहुत गलत माना जाता है। कार्यक्रम में चिरंजीवी ने कहा कि जब मैं घर पर होता हूं तो मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं अपनी पोतियों के आस-पास हूं।

मुझे लगता है कि मैं तो हॉस्टल वॉर्डन हूं जो कई सारी महिलाओं के घिरा हुआ है। मैं तो उम्मीद करता हूं और रामचरण से भी कहता हूं कि कुछ नहीं तो कम से कम एक बेटा तो हो जो हमारी लेगेसी को आगे बढ़ाए। वैसे रामचरण की बेटी मेरी आंखों का तारा है लेकिन कभी-कभी डर लगता है कि कहीं दोबारा लड़की न हो जाए। चिरंजीवी का यह बयान किसी को भी बर्दाश्त नहीं हो रहा और उन्हें ट्रॉल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, “मैं कभी ऐसी उम्मीद नहीं रखता कि मेरे आइडियल ऐसी सोच रखते हैं।”

दूसरे ने लिखा, “बहुत ही दुखद बात है चिरंजीवी गुरु ने ये कहा। अरे लड़की है तो काहे का डर। बेटियां भी विरासत आगे बढ़ाती हैं। वो भी अच्छे से।” तीसरे ने लिखा, “ये तो बहुत ही डरावनी सोच है। ये दिखाता है कि इन्हें कितनी ज्यादा मेल वारिस की भूख है।” उल्लेखनीय है कि चिरंजीवी व उनकी पत्नी सुरेखा के 3 बच्चे हैं, 1 बेटा और 2 बेटियां। राम चरण की 2 बहनें सुष्मिता और श्रीजा हैं। राम चरण और बहू उपासना की एक बेटी क्लिन कारा कोनिडेला हैं जिनके साथ अक्सर परिवार की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। राम चरण और उपासना की शादी साल 2023 में हुई थी।

2 News : पोते की चाहत जताकर ट्रॉल हो गया यह सुपरस्टार, जानें कब री-रिलीज होगी ‘अंदाज अपना-अपना’

तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर दी ‘अंदाज अपना अपना’ पर अपडेट

दो सुपरस्टार सलमान खान और आमिर खान ने डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में साथ काम किया था। इसमें रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल, शक्ति कपूर, वीजू खोटे के भी अहम रोल थे। फिल्म उस समय बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही लेकिन समय के साथ इसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। इसे इंडस्ट्री की कल्ट क्लासिक मूवीज में गिना जाता है। दर्शक आज भी टीवी, ओटीटी और यूट्यूब पर इसका मजा लेते हैं।

इस फिल्म को पसंद करने वालों के लिए खुशखबरी है। इसे एक बार फिर से थिएटर्स में रिलीज किया जा रहा है। जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा की। तरण ने आज बुधवार (12 फरवरी) को लिखा, “आमिर खान और सलमान खान की ‘अंदाज अपना अपना’ इस अप्रैल में दोबारा रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का टीजर कल दर्शकों के सामने आएगा। ‘अंदाज अपना अपना’ कल्ट क्लासिक है, जो 31 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 31 साल बाद ये दोबारा दर्शकों के सामने होगी।

आमिर खान व सलमान खान स्टारर ‘अंदाज अपना अपना’ को राजकुमार संतोषी ने बनाया था। ‘अंदाज अपना अपना’ को मेकर्स 4K में रिलीज करेंगे। ‘अंदाज अपना अपना’ में रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और परेश रावल जैसे कलाकार भी थे।” उल्लेखनीय है कि इस फिल्म के बाद आमिर व सलमान को दोबार साथ काम करने का मौका नहीं मिला। दोनों 59 साल के हो चुके हैं और आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड