न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चिल्ड्रंस डे : अनुष्का शर्मा ने दिखाई बच्चों के फेवरेट खाने की झलक, काजोल ने बताया उन्हें क्यों पसंद हैं बच्चे

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ दुनिया से छिपाकर रखना पसंद करते हैं। कपल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Nov 2024 7:06:57

चिल्ड्रंस डे : अनुष्का शर्मा ने दिखाई बच्चों के फेवरेट खाने की झलक, काजोल ने बताया उन्हें क्यों पसंद हैं बच्चे

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ दुनिया से छिपाकर रखना पसंद करते हैं। कपल ने अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय का चेहरा भी दुनिया के सामने नहीं दिखाया है। हालांकि 5 नवंबर को विराट के बर्थडे पर अनुष्का ने अपने बच्चों की एक झलक दिखाई थी। अब आज गुरुवार (14 नवंबर) को चिल्ड्रंस डे के खास मौके पर अनुष्का ने एक पोस्ट शेयर की है। अनुष्का ने इस पोस्ट में बच्चों से जुड़ी एक खास डिटेल शेयर की है।

इससे संकेत मिल रहे हैं कि अनुष्का के बच्चे क्या खाना पसंद करते हैं? आज अनुष्का अपने बच्चों को जो खिला रही हैं वो आम तौर पर सभी बच्चों का फेवरेट होता है। वो स्पेशल चीज नूडल्स हैं। अनुष्का ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर नूडल्स की एक तस्वीर शेयर की है। एक बाउल में नूडल्स हैं और इसे दो लोग खा रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, “चिल्ड्रंस डे मेन्यू-मुस्कुराहट, खिलखिलाहट और मिलेट नूडल्स।”

अब अनुष्का की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे पता चल रहा है कि अनुष्का के बच्चों को नूडल्स काफी पसंद है। बता दें अनुष्का अभी विराट के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं, जहा भारतीय टीम 22 नवंबर से 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले विराट का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे पैपराजी को अनुष्का और बच्चों पर कैमरा नहीं डालने के लिए मना कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि वामिका जनवरी में 4 साल की हो जाएगी, जबकि अकाय का जन्म इसी साल फरवरी में हुआ था।

काजोल ने अपने बेटे और बेटी के साथ फोटो शेयर कर लिखा...

एक्ट्रेस काजोल सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं। वह फैमिली लाइफ की झलक भी दिखाती हैं। बता दें काजोल और अजय देवगन के बेटी न्यासा और बेटा युग है। कपल को हमेशा उन पर प्यार बरसाते हुए देखा जाता है। बाल दिवस पर काजोल ने अपने दोनों बच्चों के साथ स्पेशल पोस्ट शेयर की है, जिस पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। काजोल ने इंस्टाग्राम पर दो अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं, एक बेटी और दूसरी बेटे के साथ।

इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें काजोल अपने चाइल्ड फैंस से घिरी नजर आ रही हैं और उनसे बात कर रही हैं। काजोल ने कैप्शन में लिखा, “मुझे बच्चे इसलिए पसंद हैं क्योंकि उन्होंने अब तक अपनी ईमानदारी और जीवन के प्रति प्रेम नहीं खोया है। और यही हम सभी लाइफ के एक पॉइंट के बाद हासिल करना चाहते हैं..उस हद तक आजाद होना..है न! वो सभी जो मेरे हैं और जो मेरे नहीं हैं..आप सभी को चिल्ड्रंस डे की शुभकामनाएं।” बता दें न्यासा 21 और युग 14 साल के हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क