न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 Valentine Day ओपनर बनकर उभर सकती है छावा, इस मामले में गली बॉय को छोड़ा पीछे

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' सिनेमाघरों पर 14 फरवरी को प्रदर्शित होने के लिए तैयार है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 12 Feb 2025 7:13:50

बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 Valentine Day ओपनर बनकर उभर सकती है छावा, इस मामले में गली बॉय को छोड़ा पीछे

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' सिनेमाघरों पर 14 फरवरी को प्रदर्शित होने के लिए तैयार है। फर्स्ट डे फिल्म देखने के लिए टिकट काउंटर पर फिल्म की ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग हो रही है। एडवांस बुकिंग के मामले में 'छावा' ने 'गली बॉय' को पीछे छोड़ दिया है।

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क रिपोर्ट के मुताबिक, 'छावा' ने पहले दिन के लिए अच्छी खासी एडवांस बुकिंग कर ली है। उम्मीद है कि यह फिल्म नंबर 1 वेलेंटाइन डे ओपनर बनकर उभर सकती है। बुधवार (12 फरवरी) को दोपहर 1 बजे तक फिल्म 2,17,629 टिकट सेल हुई हैं। एडवांस बुकिंग के जरिए लक्ष्मण उतेकर की निर्देशित फिल्म ने 6.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। जबकि ब्लॉक सीटों के साथ 'छावा' ने 7.68 करोड़ रुपये कमाए हैं। उम्मीद है कि फिल्म पहले दिन 18 से 20 करोड़ रुपये कमा सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ 'छावा' ने 'गली बॉय' की आखिरी ओपनिंग डे प्री-सेल को पीछे छोड़ दिया है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर ने पहले दिन 4-5 करोड़ की कमाई की थी। गौरतलब है कि जोया अख्तर की 'गली बॉय' 19.40 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ बॉलीवुड की वेलेंटाइन डे रिलीज में सबसे बड़ी ओपनर है।

'उरी' को टक्कर देने के लिए तैयार 'छावा'

'छावा' पहले दिन 10 करोड़ रुपये की कमाई करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। अगर फिल्म इस आंकड़े को पार कर जाती है, तो यह फिल्म विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से बेहतर प्रदर्शन कर जाएगी। 'उरी' ने 11 जनवरी, 2019 को 8.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

'उरी' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 245.36 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 2019 की एक बड़ी हिट साबित हुई थी। अगर 'छावा' अपनी गति बनाए रखती है, तो यह कौशल की अगली बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलता हो सकती है। साथ ही नंबर 1 वेलेंटाइन डे ओपनर भी जाएगी।

कई संशोधनों के बाद, 'छावा' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से यूए 16+ सर्टिफिकेट मिला है। 'छावा' की रन टाइम 2 घंटे 42 मिनट है, जो इसे देखने लायक बनाती है।

बॉक्स ऑफिस क्लैश

'छावा', जो पहले 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में आने वाली थी, अब हॉलीवुड रिलीज 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर का सामना करेगी। यह ऐसे समय में सिनेमाघरों में आ रही है जब 'सनम तेरी कसम' जैसी री-रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इन दोनों के अलावा, अजीत कुमार की 'विदामुयार्ची' भी सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ