न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Chhaava Box Office: ‘छावा’ का मंगलवार रहा शानदार, सोमवार के मुकाबले ज्यादा हुई कमाई, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे विक्की कौशल

विक्की कौशल की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया है। फिल्म को रिलीज़ हुए 5 दिन पूरे हो चुके हैं। हालांकि, कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखी गई, लेकिन मंगलवार को अच्छी कमाई हुई।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Wed, 19 Feb 2025 9:05:12

Chhaava Box Office: ‘छावा’ का मंगलवार रहा शानदार, सोमवार के मुकाबले ज्यादा हुई कमाई, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे विक्की कौशल

विक्की कौशल की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया है। फिल्म को रिलीज़ हुए 5 दिन पूरे हो चुके हैं। हालांकि, कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखी गई, लेकिन मंगलवार को अच्छी कमाई हुई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, छावा ने पांचवें दिन भारत में 24.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो सोमवार के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है। चौथे दिन फिल्म ने 24 करोड़ और सोमवार को 31 करोड़ की ओपनिंग के बाद दूसरे दिन 37 करोड़ कमाए थे। संडे को फिल्म का कलेक्शन 48.5 करोड़ रहा। अब तक फिल्म ने भारत में कुल 165 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि, भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा छूने में अभी समय लग सकता है, लेकिन वर्ल्डवाइड फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। उम्मीद की जा रही है कि दूसरे वीकेंड तक फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आएगा।

क्या विक्की कौशल खुद ही तोड़ेंगे अपना रिकॉर्ड?

विक्की कौशल के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक रही है, जिसने 244.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब ऐसा लग रहा है कि उनकी नई फिल्म छावा इस रिकॉर्ड को जल्द ही तोड़ सकती है और पहले स्थान पर पहुंच सकती है। फिलहाल, छावा 200 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है, लेकिन उरी को पीछे छोड़ने के लिए इसे 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना होगा। अगर ऐसा होता है, तो यह विक्की कौशल के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। विक्की की टॉप कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर राज़ी और चौथे नंबर पर सैम बहादुर हैं। अब देखना होगा कि छावा नया इतिहास रच पाती है या नहीं!

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा

आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला

एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?

17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी

क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ