न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Chhaava BO collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है 'छावा, शनिवार को इतना रहा कलेक्शन

विक्की कौशल की ऐतिहासिक ड्रामा छावा बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और जल्द ही 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली है

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Feb 2025 9:54:08

Chhaava BO collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है 'छावा, शनिवार को इतना रहा कलेक्शन

विक्की कौशल की ऐतिहासिक ड्रामा 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और जल्द ही 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली है। यह विक्की के करियर की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर बढ़ रही है। फिल्म ने दूसरे शनिवार को 45 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, जिससे इसकी कुल बॉक्स ऑफिस कमाई तेजी से बढ़ रही है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदी भाषा में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 56.09% रही, जो दर्शाता है कि दर्शकों का उत्साह लगातार बना हुआ है।

पहले हफ्ते में ही 219.25 करोड़ का कलेक्शन

फिल्म ने अपनी पहली ही वीक में 219.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी दमदार रही, जहां शुक्रवार को 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। फिल्म के शुरुआती वीकेंड में भी ग्रोथ देखने को मिली:

शुक्रवार (14 फरवरी) – ₹31 करोड़
शनिवार – ₹37 करोड़
रविवार – ₹48.5 करोड़

शिवाजी जयंती पर फिर बढ़ी कमाई

फिल्म की कमाई में सोमवार को थोड़ी गिरावट आई, जहां इसने 24 करोड़ रुपये बटोरे। लेकिन मंगलवार को फिर उछाल आया और फिल्म ने 25.25 करोड़ रुपये कमाए। शिवाजी जयंती (बुधवार) पर यह आंकड़ा और बढ़कर 32 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। गुरुवार को थोड़ा गिरावट रही, लेकिन फिर भी फिल्म ने 21.5 करोड़ रुपये का अच्छा कलेक्शन किया।

विक्की कौशल की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनी 'छावा'

फिल्म ने विक्की कौशल की पिछली सबसे बड़ी हिट 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' को भी पीछे छोड़ दिया है। अब यह उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है और 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली उनकी पहली फिल्म बनने जा रही है।

शानदार स्टार कास्ट ने बिखेरा जलवा

लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ कई दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं:

रश्मिका मंदाना – महारानी येसुबाई
अक्षय खन्ना – मुगल शासक औरंगजेब
अशुतोष राणा – सरसेनापति हंबीरराव मोहिते
दिव्या दत्ता – सोयराबाई
डायना पेंटी – औरंगजेब की बेटी जिनत-उल-निसा बेगम

2025 की पहली ब्लॉकबस्टर बनने की ओर

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के अनुसार, 'छावा' आज ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है और आने वाले दिनों में और भी बड़ी कमाई कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश