न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘रामायण’ के इस कलाकार ने भी छोड़ी दुनिया, सामंथा ने किया मानहानि का केस, ‘विभूति’ ने बनाया रिकॉर्ड

दूरदर्शन पर 30 साल से भी पहले प्रसारित धार्मिक सीरियल रामायण खूब चर्चित हुआ था। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान फिर से इसका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Oct 2021 1:11:03

‘रामायण’ के इस कलाकार ने भी छोड़ी दुनिया, सामंथा ने किया मानहानि का केस, ‘विभूति’ ने बनाया रिकॉर्ड

दूरदर्शन पर 30 साल से भी पहले प्रसारित धार्मिक सीरियल रामायण खूब चर्चित हुआ था। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान फिर से इसका प्रसारण किया गया और इसने जबरदस्त टीआरपी हासिल की। दर्शकों को एक बार फिर से रामायण के कलाकारों के साथ जुड़ाव महसूस होने लगा। ऐसे में इसके किसी भी किरदार से जुड़ी खबर फैंस जानना चाहते हैं। हालांकि आज एक दुखभरी खबर है। पिछले दिनों रावण यानी अरविंद त्रिवेदी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

अब भगवान राम के मित्र निषाद राज का किरदार निभाने वाले एक्टर चंद्रकांत पंड्या भी इस दुनिया में नहीं रहे। 'रामायण' की सीता यानी दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को यह जानकारी दी है। दीपिका ने चंद्रकांत की तस्वीर शेयर करते हुए यह सूचना शेयर की। चंद्रकांत का जन्म 1 जनवरी 1946 को गुजरात के बनासकांठा में हुआ था। चंद्रकांत ने कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया।

chandrakant pandya,nishad raj,ramayan,samantha ruth,asif sheikh,vibhuti narayan mishra,entertainment news in hindi

सामंथा का पिछले दिनों नागा चैतन्य से हुआ है तलाक

साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु पिछले कुछ दिनों से निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले उन्होंने साउथ स्टार नागा चैतन्य अक्किनेनी के साथ तलाक का ऐलान किया है। सामंथा ने अब कुछ यूट्यूब चैनलों के खिलाफ अपने बारे में घातक सामग्री स्ट्रीमिंग के लिए मानहानि के मामले दर्ज किए हैं। सुमन टीवी, तेलुगु पॉपुलर टीवी और कुछ और यूट्यूब चैनलों को सामंथा से उनके संबंधित चैनलों पर उनकी छवि को खराब करने के लिए कानूनी नोटिस प्राप्त होंगे।

इसके अलावा सामंथा ने वेंकट राव नाम के एक वकील के खिलाफ कानूनी नोटिस दायर किया है। वेंकट ने कथित तौर पर सामंथा के वैवाहिक जीवन के बारे में बात की थी और आरोप लगाया था कि उनके किसी और के साथ संबंध थे। सामंथा के वर्क फ्रंट पर बात करें तो उनके पास इस समय कुछ दिलचस्प फिल्में हैं जिनकी वे जल्द ही शूटिंग शुरू कर देंगी। उल्लेखनीय है कि सामंथा ने चैतन्य से अलग होने की घोषणा सोशल मीडिया पर की थी।

chandrakant pandya,nishad raj,ramayan,samantha ruth,asif sheikh,vibhuti narayan mishra,entertainment news in hindi

भाभी जी घर पर है शो के विभूति नारायण यानी आसिफ शेख...

एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी सीरियल भाभी जी घर पर है में विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभाने वाले एक्टर आसिफ शेख का नाम अब वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। दरअसल, आसिफ शेख ने भाभी जी घर पर है शो में करीब 300 से ज्यादा रोल निभाए हैं जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। इस बात की जानकारी आसिफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर पोस्ट करके दी है। आसिफ शो से पिछले 6 सालों से लगातार जुड़े हैं और फैंस को गुदगुदाने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

वे शो में 300 अलग-अलग कैरेक्टर निभा चुके हैं। आसिफ के पोस्ट करते ही फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू करने के साथ कमेंट कर लगातार तारीफ कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आसिफ लगभग 125 फिल्मों में भी एक्टिंग कर चुके हैं। उन्होंने 90 के दशक की शुरुआत में करियर शुरू किया था। उनकी पहली फिल्म यारा दिलदारा थी। हालांकि उन्हें पहचान भाभी जी शो से मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव