न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

1.5 करोड़ में बनी ‘चांदनी बार’, 1.75 करोड़ में बिके राइट्स, तब्बू ने जीता था नेशनल अवार्ड

सीक्वल और रीमेक के समय में वर्ष 2001 में प्रदर्शित और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही अभिनेत्री तब्बू की चाँदनी बार, जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार अपनी झोली में डाला था, के बारे में कहा जा रहा है कि द केरला स्टोरी बनाने वाले निर्देशक सुदीप्तो सेन ने इसके रीमेक राइट्स खरीद लिए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 23 Mar 2025 2:53:45

1.5 करोड़ में बनी ‘चांदनी बार’, 1.75 करोड़ में बिके राइट्स, तब्बू ने जीता था नेशनल अवार्ड

सीक्वल और रीमेक के समय में वर्ष 2001 में प्रदर्शित और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही अभिनेत्री तब्बू की चाँदनी बार, जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार अपनी झोली में डाला था, के बारे में कहा जा रहा है कि द केरला स्टोरी बनाने वाले निर्देशक सुदीप्तो सेन ने इसके रीमेक राइट्स खरीद लिए हैं।

तब्बू की सुपरहिट और बॉलीवुड की कल्ट फिल्म ‘चांदनी बार’ का सीक्वल बनने जा रहा है। मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 4 नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए थे। 2001 में इसने बजट से 5 गुना ज्यादा कमाई की थी। इस फिल्म ने तब्बू को एक दमदार एक्ट्रेसके रूप में स्थापित किया था। फिल्म में मुंबई के बार डांस कल्चर की डार्क साइट को बड़े पर्दे पर दिखाया था। इस फिल्म के राइट्स सुदीप्तो सेन ने खरीद लिए हैं, जिन्होंने ‘द केरल स्टोरी’ को निर्देशित किया था। खबर है कि वे इसका सीक्वल बनाने की प्लानिंग बना रहे हैं।

सुदीप्तो सेन ने कहा, “मैं फिल्म के सह-निर्माता आर मोहन से इस बारे में बात कर रहा हूं। लेकिन मैं इसके बारे में अगले हफ्ते ही कुछ कह पाऊंगा। कुछ लीगल फॉरमैलिटीज पूरी होनी बाकी हैं।” सुदीप्तो ने ‘चांदनी बार 2’ को बनाने में अपनी गहरी रुचि भी जाहिर की।

1.75 करोड़ रुपए में बिके ‘चांदनी बार’ के राइट्स

रिपोर्ट के मुताबिक, यह डील लगभग 1.75 करोड़ रुपये में फाइनल हुई है। पहले यह चर्चा थी कि ‘चांदनी बार’ के डायलॉग और स्क्रिप्ट लिखने वाले मोहन आज़ाद इस सीक्वल का निर्देशन करेंगे। लेकिन अब सुदीप्तो सेन के आने से बड़ा सवाल यह है कि क्या वे खुद निर्देशन करेंगे? या फिर मधुर भंडारकर केवल निर्देशक के रूप में लौटेंगे? और सबसे बड़ी जिज्ञासा—क्या तब्बू अपनी आइकॉनिक भूमिका में वापसी करेंगी? इसका जवाब तो समय ही बताएगा!

मधुर भंडारकर की ‘चांदनी बार’ एक सशक्त क्राइम ड्रामा थी जिसने मुंबई के अंधेरे पहलुओं को दिखाया, जिसमें वेश्यावृत्ति, डांस बार और गैंग वॉर जैसे मुद्दे शामिल थे। तब्बू और अतुल कुलकर्णी ने इस में लीड रोल निभाया था। इस फिल्म में अनन्या खरे, राजपाल यादव, मीनाक्षी सहानी और विशाल ठक्कर ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। ‘चांदनी बार’ व्यावसायिक रूप से सफल रही।

‘चांदनी बार’ ने 49वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में से चार प्रमुख अवॉर्ड जीते, जिनमें अन्य सामाजिक मुद्दों पर बेस्ट फिल्म, तब्बू ने बेस्ट एक्ट्रेस, अतुल कुलकर्णी ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और अनन्य खरे ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। 1.5 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनी ‘चांदनी बार’ ने बॉक्स ऑफिस पर 6.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी