न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बहुत मार्मिक है KBC 16 के पहले करोड़पति की कहानी, 7 करोड़ भी जीत जाते..., राहा का वीडियो हुआ वायरल

इन दिनों सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 16वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। इस रियलिटी शो में जहां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Sep 2024 1:28:21

2 News : बहुत मार्मिक है KBC 16 के पहले करोड़पति की कहानी, 7 करोड़ भी जीत जाते..., राहा का वीडियो हुआ वायरल

इन दिनों सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 16वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। इस रियलिटी शो में जहां लोगों के ज्ञान-विज्ञान की परीक्षा होती है, वहीं मनोरंजन में भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाती। इसके अलावा इसमें हिस्सा लेने वाले हर कंटेस्टेंट की एक अलग कहानी होती है, जिससे ऑडियंस इमोशनली कनेक्ट हो जाती है। KBC 16 स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले शुरू हुआ था और इसके पहले करोड़पति का इंतजार खत्म हो गया है।

बुधवार (25 सितंबर) रात टेलीकास्ट हुए एपिसोड में कश्मीर के चंदर प्रकाश (22) ने 1 करोड़ रुपए की इनामी राशि पर कब्जा जमाया। उन्होंने अपने असाधारण ज्ञान से सबको प्रभावित किया। चंदर ने बचपन से ही शारीरिक कष्ट झेले हैं। जन्म के बाद उन्हें आंत में ब्लॉकेज की समस्या का सामना करना पड़ा। उन्हें लंबे समय तक बिस्तर पर ही रहना पड़ा। उनकी 7 बार सर्जरी हो चुकी है और आगे भी होगी। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और जिंदगी की चुनौतियों का डटकर सामना कर रहे हैं।

वे फिलहाल इकोनॉमिक्स में मास्टर्स डिग्री करने के साथ UPSC की तैयारी कर रहे हैं। उनके इलाज में उनके माता-पिता की पूरी बचत खर्च हो गई। जन्म से ही समस्याओं के चलते वे स्वास्थ्य बीमा भी नहीं करा पाए। चंदर ने लाइफलाइन 'डबल डिप' का इस्तेमाल कर 1 करोड़ रुपए के 15वें सवाल का सही जवाब दिया। वे अपने ऑप्शन में ही सही जवाब देने में सफल रहे। चंदर ने हुंडई वेन्यू एसयूवी भी जीती। इसके बाद उनके सामने आया 7 करोड़ रुपए का जैकपॉट सवाल। इसमें पूछा गया कि 1587 में उत्तरी अमेरिका में अंग्रेज माता-पिता से पैदा हुआ पहला बच्चा कौन था?

चंदर की तीनों लाइफलाइन पहले ही जा चुकी थी और उन्हें जवाब का जरा भी आइडिया नहीं था। ऐसे में समझदारी दिखाते हुए उन्होंने गेम क्विट कर दिया। हालांकि जब अमिताभ ने उनसे कोई एक ऑप्शन चुनने को कहा तो चंदर ने ऑप्शन ए 'वर्जीनिया डेयर' चुना जो सही निकला। इसका मतलब था कि अगर वे अंदाजे या तुक्के के आधार पर रिस्क खेलते तो 7 करोड़ रुपए घर ले जाते।

पेरिस से लौटीं आलिया भट्ट, साथ थे रणबीर, राहा और नीतू कपूर

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा को लेकर फैंस और मीडिया में जबरदस्त क्रेज दिखता है। वे उसकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं। राहा की क्यूटनेस पर सब फिदा हैं। इस बीच राहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल बुधवार (25 सितंबर) को आलिया पेरिस फैशन वीक से वापस भारत लौटीं। इस दौरान वह परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं।

उनके साथ रणबीर, राहा और उनकी सास नीतू कपूर भी दिखीं। वीडियो में राहा पापा की गोद में हैं और नींद में दिख रही हैं। जैसे ही नीतू पोती के पास पहुंचती हैं तो वह एक्साइटेड हो जाती हैं और नींद से जग जाती हैं। लोगों को राहा का यह अंदाज पसंद आ रहा है और वे नन्ही-मुन्नी बिटिया पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

इससे पहले भी राहा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह दादी को देखकर ताली बजाने लगी थीं। ऐसा लगता है कि नीतू व राहा के बीच शानदार केमेस्ट्री है। बता दें आलिया ने हाल ही पहली बार पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लिया था। रैम्प वॉक के दौरान उनके लुक और अदाओं का हर कोई दीवाना हो गया। वह फैशन ब्रांड कंपनी लॉरियल की ब्रांड एंबेसडर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष