न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘पुष्पा 2’ को मिला यह सर्टिफिकेट, इन सीन पर चली कैंची, ‘एतराज 2’ में प्रियंका को लेकर है यह Update

साउथ इंडियन एक्टर अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। फैंस के लिए अब इसका इंतजार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Nov 2024 12:45:30

2 News : ‘पुष्पा 2’ को मिला यह सर्टिफिकेट, इन सीन पर चली कैंची, ‘एतराज 2’ में प्रियंका को लेकर है यह Update

साउथ इंडियन एक्टर अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। फैंस के लिए अब इसका इंतजार खत्म होने वाला है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म से जुड़ी ताजा खबर ये है कि इसे सेंसर बोर्ड से U/A सर्टिफिकेट मिल गया है। फिल्म में कुछ कट लगने के बाद यह सर्टिफिकेट मिला है। अब इसका रन टाइम 3.21 घंटे हो गया है। फिल्म के दो सीन और गालियों पर कैंची चली है।

सेंसर बोर्ड ने गुरुवार (28 नवंबर) को ‘पुष्पा 2’ का तेलुगु वर्जन देखा और इसमें से कुछ सीन हटाने के निर्देश दिए। फिल्म में तीन जगहों पर गाली का इस्तेमाल हुआ था, जिसे हटवाया गया है। वहीं डेंगुड्डी और वेंकटेश्वर जैसे शब्दों को भी हटाने को कहा है। साथ ही दो हिंसक सीन भी हटाए जाएंगे। फिल्म में एक सीन में कटी हुई टांग और दूसरे सीन में अल्लू अपनी कटी हुई बाजू पकड़े हुए दिखते हैं। बोर्ड ने इसे ग्राफिक्स के जरिए दिखाने का निर्देश दिया है।

फिल्म में जगपति बाबू, धनंजय, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, राव रमेश, अनसूया भारद्वाज भी हैं। बता दें कि डायरेक्टर सुकुमार ने ‘पुष्पा 2’ को 500 करोड़ रुपए के बजट में बनाया है। भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग 30 नवंबर से शुरू होगी। इस फिल्म का जबरदस्त बज बना हुआ है। हालांकि विदेशों में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। यहां फिल्म पहले ही करीब 10 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी हैं।

pushpa 2 the rule,pushpa 2 movie,pushpa 2 censor board,pushpa 2 certificate,allu arjun,rashmika mandanna,priyanka chopra,actress priyanka chopra,aitraaz,aitraaz 2,subhash ghai

‘एतराज 2’ के निर्माता सुभाष घई ने प्रियंका को नहीं लेने की बताई यह वजह

दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई ने अपने करिअर में फैंस को कई सुपरहिट फिल्मों की सौगात दी है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही निर्देशक अमित राय के साथ ‘एतराज 2’ लाने की जानकारी दी थी। अब घई ने खुलासा किया है कि प्रियंका फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। साल 2004 में रिलीज हुई ‘एतराज’ में अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ प्रियंका की भी अहम भूमिका थी। तब प्रियंका की खूब सराहना हुई थी।

‘एतराज 2’ के निर्माता घई ने हाल ही में गोवा में 55वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (IFFI) में डीएनए से बातचीत के दौरान खुलासा किया कि प्रियंका ‘एतराज 2’ में लीड रोल में नजर नहीं आएंगी। इसकी वजह ये है कि ‘एतराज’ को रिलीज हुए 20 साल हो चुके हैं और अब उन्हें नई पीढ़ी के कलाकारों के साथ सीक्वल बनाना होगा।

पूर्व में घई ने सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट शेयर कर बताया था कि वे ‘एतराज’ का सीक्वल ला रहे हैं। माना जा रहा है कि सीक्वल में अक्षय और करीना की जगह भी नए चेहरों को मौका मिलेगा। प्रियंका तो वैसे भी पिछले कई सालों से बॉलीवुड से दूरी बना चुकी हैं। वह सिंगर निक जोनास के साथ शादी के बाद अमेरिका ही सैटल हो गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री