न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेंसर बोर्ड ने कतर दिए ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के पर, कई सीन बदले, गालियां भी हटाईं

सात साल बाद डायरेक्टर के रूप में वापसी कर रहे मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 24 Jul 2023 10:23:33

सेंसर बोर्ड ने कतर दिए ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के पर, कई सीन बदले, गालियां भी हटाईं

सात साल बाद डायरेक्टर के रूप में वापसी कर रहे मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी। इस फिल्म के लिए युवा काफी बेकरार हैं। प्रोमो, पोस्टर, टीजर और ट्रेलर देखने के बाद वे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। इस बीच, सेंसर बोर्ड ने फिल्म में बदलाव के आदेश देते हुए कुछ सींस पर कैंची चला दी है। फिल्म में कई गालियों का भी इस्तेमाल किया गया है। सेंसर बोर्ड के हिसाब से एक आपत्तिजनक सीन भी है। बोर्ड ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट देते हुए गालियां हटाने का भी निर्देश दिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक करण और फिल्म के मेकर्स से लोकसभा के रेफरेंस वाला एक सीन हटाने को कहा गया है। फिल्म से वो डायलॉग हटाना होगा, जिसमें बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम लिया गया है। सेंसर बोर्ड के निर्देश के बाद मेकर्स ने सभी जरूरी बदलाव कर दिए हैं। गालियों के स्थान पर दूसरे शब्द डाल दिए गए हैं। फिल्म में शराब के ब्रांड ओल्ड मॉन्क का भी नाम लिया गया था, जिसे बदलकर बोल्ड मॉन्क कर दिया है। बोर्ड के एतराज के बाद महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स के स्टोर वाला सीन भी हटा दिया है।

censor board,cbfc,rocky aur rani kii prem kahaani,ranveer singh,alia bhatt,karan johar

‘ए दिल है मुश्किल’ पर भी गिरी थी गाज

आपको बता दें कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म की अवधि 2 घंटे 48 मिनट है। इस फिल्म के माध्यम से रणवीर और आलिया दूसरी बार स्क्रीन शेयर करेंगे। इससे पहले वे गली बॉय फिल्म में नजर आए थे। फिल्म में जया बच्चन, धर्मेंद्र, शबाना आजमी जैसे दिग्गज कलाकारों की भी खास भूमिका है। यह फिल्म करण जौहर के डायरेक्शन में बनी 7वीं फिल्म है। हाल ही में उन्होंने बतौर फिल्ममेकर इंडस्ट्री में 25 साल पूरे किए हैं। इससे पहले उन्होंने 2016 में ‘ए दिल है मुश्किल’ बनाई थी। सेंसर बोर्ड ने रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा व एश्वर्या रॉय के अभिनय से सजी फिल्म में 5 कट लगाते हुए उसे भी U/A सर्टिफिकेट दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका