न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जॉन की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में किए गए ये बदलाव, आमिर को है इस डायरेक्टर के साथ काम नहीं करने का मलाल

जॉन अब्राहम की पिछली फिल्म पिछले साल आई 'वेदा' थी। जॉन को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन एक्टर के दमदार अभिनय के बावजूद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 11 Mar 2025 2:25:52

2 News : जॉन की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में किए गए ये बदलाव, आमिर को है इस डायरेक्टर के साथ काम नहीं करने का मलाल

जॉन अब्राहम की पिछली फिल्म पिछले साल आई 'वेदा' थी। जॉन को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन एक्टर के दमदार अभिनय के बावजूद यह फैंस को अच्छी नहीं लगी। ऐसे में फिल्म ने जल्द ही सिनेमाघरों में दम तोड़ दिया और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। अब जॉन एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार अवतार में नजर आने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म 'द डिप्लोमैट' होली के मौके पर 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। वैसे तो CBFC से फिल्म का सर्टिफिकेशन क्लियर हो गया है लेकिन मेकर्स को 'द डिप्लोमैट' में कुछ अहम बदलाव करने होंगे।

‘मिड डे’ की रिपोर्ट के मुताबिक 'द डिप्लोमैट' को सेंसर बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने फिल्म में एक खास डिस्कलेमर ऐड करने का आदेश दिया है। इस डिस्कलेमर में पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने का सपोर्ट करने वाला एक नोट मेंशन होगा। इसके अलावा फिल्म के एक सीन की अवधि घटाकर इसे भी छोटा किया गया है। एक सूत्र ने बताया कि CBFC ने 'द डिप्लोमैट' में कई असली नामों का इस्तेमाल करने की इजाजत दी है, जिसमें सादिया खतीब के किरदार का नाम अहमद के नाम पर रखा गया है।

सूत्र ने कहा कि मेकर्स ने जरूरी डॉक्यूमेंट पेश करने के बाद सुषमा स्वराज (पूर्व विदेश मंत्री), जेपी सिंह और प्रशांत जाधव के नामों का इस्तेमाल कुछ हिस्सों में किया है। एक लड़के द्वारा महिला की हत्या करने वाले सीन को छोटा करने के साथ एक अपशब्द को म्यूट कर दिया गया है। ये देखते हुए कि फिल्म इंटरनेशनल डिप्लोमैसी पर बेस्ड है, एक सीन और एक ऑडियो डिस्कलेमर जोड़ा गया ताकि इस बात पर जोर दिया जा सके कि मेन सब्जेक्ट भले ही एक सच्ची घटना से इंस्पायर्ड हो, लेकिन भू-राजनीतिक तनावों का इसका चित्रण ड्रामैटिक है और ये भारत सरकार के रुख को नहीं दर्शाता है। फिल्म पाकिस्तान में सेट है। इस पहलू को उजागर करना अहम था क्योंकि दोनों देशों का रिश्ता एक नाजुक मामला है।

john abraham,actor john abraham,the diplomat movie,john the diplomat,cbfc,aamir khan,subhash ghai,aamir subhash,javed akhtar

आमिर खान ने कहा, मैं सुभाष घई के साथ काम करना चाहता था लेकिन…

तीन दशक से भी ज्यादा समय से लोगों के दिलों पर राज कर रहे सुपरस्टार आमिर खान जल्द ही 60 साल के होने जा रहे हैं। यूं तो आमिर ने अधिकतर दिग्गज डायरेक्टर्स के साथ काम किया है, लेकिन उन्हें अभी तक सुभाष घई का साथ नहीं मिला। आमिर की मानें तो फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई डायरेक्टर्स हैं, जिनके साथ उनका काम करना बाकी है। उन्होंने मुंबई में एक इवेंट में मशहूर लेखक व गीतकार जावेद अख्तर के साथ एक बातचीत के दौरान खास तौर पर शोमैन सुभाष घई का नाम लिया और कहा कि उनकी ओर से उन्हें कभी किसी फिल्म के लिए अप्रोच नहीं किया गया।

आमिर ने कहा कि जिन डायरेक्टर्स के साथ मुझे काम करना था, उनमें सक्सेसफुल सुभाष घई हैं। आप जानते हैं कि उस वक्त वे टॉप डायरेक्टर्स हुआ करते थे और मैं उनके साथ काम करना चाहता था। लेकिन किसी ने भी मुझे फिल्म ऑफर नहीं की थी। जब आमिर ने कहा कि डायरेक्टर्स ने उन्हें फिल्म ऑफर नहीं की तो अख्तर ने पूछा कि क्या आपने कभी उनका शुक्रिया अदा किया है? इस पर आमिर बोले इसलिए मैंने बाकी ऑफर मंजूर कर लिए और चूज करने के बाद जब शूटिंग शुरू हुई तो मुझे एहसास हुआ कि हकीकत में मैंने किया क्या?

उल्लेखनीय है कि सुभाष घई ने शाहरुख खान, आमिर खान, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ जैसे एक्टर्स के साथ फिल्में की हैं, जो आमिर के समकालीन हैं। आमिर पिछली बार बतौर लीड हीरो फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। अब वे ‘सितारे जमीन पर’ मूवी में दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी