न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रानी नाप रही हैं सैफ की तोंद! अमिताभ को याद आई ‘याराना’ फिल्म, वायरल हो रही TMKOC की फोटो

बंटी और बबली 2 भी यशराज फिल्म्स के बैनर तले ही बन रही है। इसमें बबली तो रानी मुखर्जी ही हैं पर बंटी के किरदार में अभिषेक बच्चन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Oct 2021 6:20:58

रानी नाप रही हैं सैफ की तोंद! अमिताभ को याद आई ‘याराना’ फिल्म, वायरल हो रही TMKOC की फोटो

बंटी और बबली 2 भी यशराज फिल्म्स के बैनर तले ही बन रही है। इसमें बबली तो रानी मुखर्जी ही हैं पर बंटी के किरदार में अभिषेक बच्चन की जगह सैफ अली खान नजर आएंगे। यशराज फिल्म्स ने अब इसका एक लुक जारी किया है। इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए यशराज फिल्म्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट का ऐलान किया है। साथ ही सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की डेट भी साझा की है।

पोस्टर दिखने में काफी फनी है जिसमें सैफ पूरा जोर लगाकर अपने दोनों हाथों में सिलेंडर उठाए हुए हैं। इस हाल में रानी उनकी मोटी तोंद का नाप लेते नजर आ रही हैं। बैकड्रॉप में कोई घर भी दिख रहा है। इस लुक के साथ वायआरएफ ने कैप्शन लिखा है कि द वेट इज ओवर। साथ ही 25 अक्टूबर को ट्रेलर रिलीज करने का ऐलान किया। फिल्म 19 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी नए बंटी-बबली यानि कि कोन कपल बने हैं।

अमिताभ ने शेयर की सारा जमाना हसीनों का दीवाना...गाने की फोटो

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 50 साल से भी ज्यादा समय से एक्टिंग की दुनिया में छाए हुए हैं। वे 79 साल की उम्र में भी जबरदस्त एक्टिव हैं। छोटे और बड़े दोनों पर्दे पर उनकी धूम है। अमिताभ ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दीं। इन्ही में से एक यादगार फिल्म है 'याराना'। इसमें अमिताभ के दोस्त के रूप में अमजद खान थे। हाल ही में फिल्म ने 40 साल पूरे कर लिए हैं। अमिताभ ने फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प बात याद करते हुए इसका जश्न मनाया है। अमिताभ ने फिल्म से जुड़ी यादों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

उन्होंने फिल्म के गाने ‘सारा जमाना’ की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, 'इस शानदार फिल्म के 40 साल.. कोलकाता के एनएस स्टेडियम में शूट किया गया ये गाना.. यहां पहली बार हुई कोई शूटिंग और कोलकाता की भीड़ जैसा प्यार और कहीं नहीं मिला पूरी दुनिया में।’ उल्लेखनीय है कि याराना को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसमें अमिताभ ने जबरदस्त कॉमेडी की थी। साथ ही फिल्म के गाने भी खास रहे। इसमें नीतू कपूर, तनूजा व कादर खान भी थे।

bunty aur babli 2,amitabh bachchan,tmkoc,rani mukerjee,saif ali khan,yaarana,bollywood news in hindi

13 साल से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा तारक मेहता...

सब टीवी पर आने वाला सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (टीएमकेओसी) सबसे पोपुलर शो में से एक है। इसे घर-घर में पसंद किया जाता है। इसे हर बार बढ़िया टीआरपी मिलती है। शो ने 13 साल से दर्शकों के बीच पकड़ बना रखी है। शो के हर किरदार पर ढेर सारा प्यार लुटाया जाता है। सोशल मीडिया पर सभी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस उनके बारे में हर बात जानना चाहते हैं। इन दिनों शो के कुछ कलाकारों के थ्रोबैक फोटो जमकर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक फोटो में किसी भी किरदार को पहचानना बहुत मुश्किल है।

यह थ्रोबैक फोटो एक फैन पेज से शेयर की गई है। इसमें 6 कलाकार जेठालाल (दिलीप जोशी), तारक मेहता (शैलेश लोढ़ा), आत्माराम तुकाराम भिड़े (मंदार चंदावरकर), पोपटलाल (श्याम पाठक), बाघा (तन्मय) और बापूजी (अमित भट्ट) काफी यंग नजर आ रहे हैं। यह 6 फोटो का कोलाज सुर्खियों में है। इसमें सबसे ज्यादा हैंडसम भिड़े लग रहे हैं। खास बात ये है कि उनके सिर पर घने बाल हैं, जबकि सीरियल में कुछ बाल ही नजर आते हैं। लगता है कि उनके बाल उड़ गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर