न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'ब्रिजर्टन 4' की रिलीज़ डेट हुई घोषित, जानें कब देख पाएंगे नेटफ्लिक्स का यह सबसे ज्यादा अवेटेड शो

नेटफ्लिक्स के सुपरहिट शो ब्रिजर्टन का चौथा सीज़न अब जल्द ही दो भागों में रिलीज़ होगा। जानें ब्रिजर्टन 4 की आधिकारिक रिलीज़ डेट, टीज़र में दिखाई गई झलक और बेनेडिक्ट-सोफी की रोमांटिक कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Oct 2025 11:36:45

'ब्रिजर्टन 4' की रिलीज़ डेट हुई घोषित, जानें कब देख पाएंगे नेटफ्लिक्स का यह सबसे ज्यादा अवेटेड शो

नेटफ्लिक्स का सुपरहिट शो 'ब्रिजर्टन' 2020 से ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। अब तक इसके तीन सीज़न आ चुके हैं, जो हर बार शानदार सफलता हासिल कर चुके हैं। इस बार फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि 'ब्रिजर्टन' का चौथा सीज़न आखिरकार रिलीज़ डेट के साथ सामने आ गया है। सोमवार को स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म ने शो की रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा करते हुए एक नया टीज़र भी जारी किया, जिससे फैंस को इस सीज़न की झलक देखने को मिली। पिछले सीज़न की तरह, इस बार भी सीज़न 4 दो भागों में रिलीज़ होगा। आइए जानते हैं कब और कैसे देख सकते हैं नेटफ्लिक्स पर यह मचअवेटेड सीरीज़।

'ब्रिजर्टन' सीज़न 4 की रिलीज़ डेट

नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक रूप से ब्रिजर्टन सीज़न 4 की रिलीज़ तारीख का ऐलान कर दिया है। यह फेमस ड्रामा सीरीज़ 2026 की शुरुआत में दर्शकों के सामने दो हिस्सों में पेश की जाएगी। नए टीज़र के मुताबिक, सीज़न 4 में कुल आठ एपिसोड होंगे। पहले चार एपिसोड 29 जनवरी, 2026 को रिलीज़ होंगे, जबकि बाकी चार एपिसोड 26 फ़रवरी, 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किए जाएंगे। टीज़र के कैप्शन में लिखा गया है:

"क्या हम इस मौके का फायदा उठाते हैं या समाज के रहस्यों में खुद को और गहराई से दफनाते हैं? जल्द ही पता चलेगा... ब्रिजर्टन सीज़न 4 दो भागों में आएगा। भाग 1: 29 जनवरी; भाग 2: 26 फ़रवरी।"

टीज़र में बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन (ल्यूक थॉम्पसन) को हॉलवे की सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए दिखाया गया है, जहां वह लगभग सिल्वर लेडी से टकरा ही जाता है। इसके बाद लेडी ब्रिजर्टन की शानदार मस्केरेड बॉल में उसका परिचय उससे कराया जाएगा। इस नए किरदार का नाम सोफी बेक (येरिन हा) है, जो घर की मालकिन अरमिन्टा गन (केटी लेउंग) के लिए नौकरानी का काम करती है।

ब्रिजर्टन सीज़न 4 की कहानी

ऑफिशियल सिनॉप्सिस के अनुसार, ब्रिजर्टन सीज़न 4 का मुख्य फोकस छोटे बेटे बेनेडिक्ट पर रहेगा। अपने बड़े और छोटे भाइयों की खुशहाल शादीशुदा ज़िंदगी के बावजूद, बेनेडिक्ट घर बसाने से कतराता है। लेकिन उसकी जिंदगी बदल जाती है जब उसे अपनी मां की मस्केरेड बॉल में एक आकर्षक सिल्वर लेडी से मुलाकात होती है।

इस सीज़न में दर्शकों को बेनेडिक्ट और सोफी की रोमांटिक कहानी देखने को मिलेगी। इसके अलावा कुछ नए किरदार भी सीज़न 4 में जुड़ेंगे, जो कहानी में नए ट्विस्ट और रोमांच जोड़ेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह