न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘रोडीज XX’ में प्रिंस-युविका पर लगे रिश्वतखोरी के आरोप, अक्षय ने सचिन और अमिताभ के लिए लिखा…

इन दिनों एमटीवी पर रियलिटी शो ‘रोडीज डबल क्रॉस' धूम मचा रहा है। शो के हर एडिशन की जैसे इस बार भी फैंस में इसके लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 16 Feb 2025 8:21:48

2 News : ‘रोडीज XX’ में प्रिंस-युविका पर लगे रिश्वतखोरी के आरोप, अक्षय ने सचिन और अमिताभ के लिए लिखा…

इन दिनों एमटीवी पर रियलिटी शो ‘रोडीज डबल क्रॉस' धूम मचा रहा है। शो के हर एडिशन की जैसे इस बार भी फैंस में इसके लिए काफी क्रेज दिख रहा है। लोगों को इसका कॉन्सेप्ट काफी पसंद आता है। शो में गैंग लीडर के रूप में प्रिंस नरूला, नेहा धूपिया, रिया चक्रवर्ती और एल्विश यादव हैं, जबकि इसे रणविजय सिंघा होस्ट कर रहे हैं। इस बीच एक एपिसोड में प्रिंस और उनकी पत्नी युविका चौधरी पर रिश्वतखोरी के आरोप लगे। एक कंटेस्टेंट ने दावा किया कि प्रिंस ने शो में जगह दिलाने के लिए उनसे 20 लाख रुपए की मांग की थी।

प्रिंस ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। रणविजय ने कंटेस्टेंट की फाइल खोली, जिसमें प्रिंस पर पैसे लेकर 'रोडीज' में जगह दिलाने के बारे में लिखा था। इस पर प्रिंस ने तुरंत कहा कि मेरा भाई पिछले 5 साल से ऑडिशन दे रहा है और पिछले साल के बाद उसने ऑडिशन देना बंद कर दिया क्योंकि उसका चयन नहीं हुआ। और मैंने किसी से नहीं कहा कि मेरा भाई आ रहा है, प्लीज देखना, उसने खुद ऑडिशन दिया और आया।

इसके बाद कंटेस्टेंट दयाली ने दावा किया कि पिछले साल का रोडी सिवेत, युविका से संपर्क करने के बाद ही एंट्री ले पाया। इस पर प्रिंस ने कहा कि देखो, मेरे तक बात होती न, मैं कुछ नहीं बोलता, लेकिन अब तुमने मेरी पत्नी का नाम लिया है। ये मामला तब साफ हुआ जब सिवेत और फिर राकेश से बात की गई। राकेश ने पैसे के लेन-देन के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। राकेश के बयान से साफ हुआ कि ये सब अफवाहों और गलतफहमियों का नतीजा था। प्रिंस ने कहा कि तुझे लगता है हम बिकाऊ हैं? इस पर रणविजय ने ऑडियंस को चेतावनी देते हुए कहा कि हर अफवाह पर विश्वास न करें और ध्यान रखें धोखाधड़ी और घोटाले हर जगह होते हैं।

अक्षय कुमार ने ISPL 2 के दौरान शेयर की सचिन तेंदुलकर के साथ फोटो

अक्षय कुमार को लंबे समय बाद ‘स्काई फोर्स’ के रूप में बड़ी सफलता हासिल हुई। इसमें अक्षय की एक्टिंग को सराहा गया और फिल्म भी फैंस को पसंद आई। इस बीच अक्षय ने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) सीजन 2 के समापन से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ एक स्पष्ट तस्वीर शेयर की। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को उनकी टीम माझी मुंबई की जीत के लिए बधाई दी।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कैच से मैच जीते जाते हैं। मास्टर ब्लास्टर की ओर से मास्टरक्लास! सचिन, मिस्टर बच्चन और पूरी माझी मुंबई टीम को उनकी जीत पर बधाई। मेरे श्रीनगर के वीरों हमारे द्वारा की गई लड़ाई पर बहुत गर्व है, हमारा दिन आएगा।” बता दें ISPL 2 का फिनाले महाराष्ट्र के ठाणे में माझी मुंबई और श्रीनगर के वीर के बीच खेला गया। अमिताभ माझी मुंबई टीम के समर्थन में थे।

उन्हें स्टेडियम के वीआईपी स्टैंड में सचिन के साथ सोफे पर बैठे देखा गया। इस समारोह में श्रीनगर के वीर क्रिकेट टीम के मालिक अक्षय भी शामिल हुए। अक्षय ने काली धारीदार शर्ट और पैंट पहनी थी। उनके साथ उनका परिवार और दोस्त भी थे। माझी मुंबई ने शनिवार को दादोजी कोंडादेव स्टेडियम में खेले गए फाइनल में श्रीनगर के वीर को 3 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ