न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऋतिक-सबा का नहीं हुआ ब्रेकअप, साथ पूजा करते दिखे, इस समय रिलीज होगी ‘द रोशंस’ डॉक्यूमेंट्री

कुछ समय से एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस सबा आजाद के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि कपल की ओर से इस बारे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Sep 2024 11:21:49

2 News : ऋतिक-सबा का नहीं हुआ ब्रेकअप, साथ पूजा करते दिखे, इस समय रिलीज होगी ‘द रोशंस’ डॉक्यूमेंट्री

कुछ समय से एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस सबा आजाद के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि कपल की ओर से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया था, लेकिन सोशल मीडिया पर इन खबरों का बाजार गरम था। अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि कपल का साथ बरकरार है। इसके बाद फैंस राहत की सांस ले रहे हैं। वीडियो में ऋतिक और सबा साथ में बप्पा की आरती कर रहे हैं। बता दें कि ऋतिक की बहन सुनैना रोशन अपने घर गणपति को लेकर आई थीं।

सुनैना ने यह वीडियो शेयर किया है जिसमें पता चल रहा है कि कैसे वह बप्पा को घर लेकर आईं और कैसे विसर्जन किया। सुनैना ने पूजा और आरती की भी झलक दिखाई है। वीडियो में सबा और ऋतिक साथ में बप्पा की आरती करते दिखे। इसके बाद विसर्जन के समय भी सबा, ऋतिक के साथ ही खड़ी दिख रही हैं। हालांकि कुछ समय पहले भी कपल साथ में स्पॉट हुआ था। दोनों मूवी डेट पर गए थे। थिएटर से बाहर आते हुए सबा ने ऋतिक का हाथ थामा हुआ था। दोनों ने पैपराजी से बातचीत नहीं की और सीधे वहां से निकल गए।

उल्लेखनीय है कि ऋतिक को इससे पहले कई मौकों पर अकेले ही देखा गया था, जिससे लगने लगा था कि ऋतिक और सबा की राहें जुदा हो गई हैं। ऋतिक इसी महीने अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान और दोनों बच्चों के साथ भी डिनर पर गए थे। इसके अलावा सबा को भी अकेली ही देखा गया। ऐसे में इन बातों को हवा मिलने लगी थी कि शायद यह जोड़ी टूट गई है। वैसे भी इन दिनों सेलेब्रिटीज के रिश्ते काफी कम चलते हैं।

‘द रोशंस’ में रोशन फैमिली के सदस्यों के बारे में बताया जाएगा, नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

पिछले दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दिग्गज लेखक सलीम खान और जावेद अख्तर की तीन एपिसोड की सीरीज ‘एंग्री यंग मैन’ रिलीज की गई थी। फैंस ने इसे खूब पसंद किया। अब बॉलीवुड से ही जुड़ी प्रसिद्ध रोशन फैमिली को लेकर भी कुछ ऐसी ही सौगात मिलने वाली है। दरअसल रोशन परिवार पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘द रोशंस’ को नेटफ्लिक्स पर दिखाया जाएगा।

इसमें रोशन परिवार के उन सदस्यों के बारे में बताया जाएगा जो इंडस्ट्री का हिस्सा हैं या थे, जैसे संगीतकार रोशन, उनके बेटे संगीतकार राजेश रोशन व एक्टर-निर्माता राकेश रोशन और पोते ऋतिक रोशन। सूत्रों का कहना है कि ‘द रोशंस’ के दिसंबर में नेटफ्लिक्स पर आने की उम्मीद है।

स्ट्रीमिंग दिग्गज की कोर टीम के साथ निर्माता जल्द ही एक तारीख तय करेंगे और इसे अनाउंस करेंगे। जनवरी 2025 में ऋतिक एक अभिनेता के रूप में 25 साल पूरे कर लेंगे। उनकी पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ 14 जनवरी 2000 को रिलीज हुई थी। इसके अलावा राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘करण अर्जुन’ के 30 साल हो जाएंगे। द रोशंस रिलीज होने के बाद उनके इर्द-गिर्द प्रचार बढ़ जाएगा और इससे इन दोनों फिल्मों की सालगिरह के जश्न को फ़ायदा होगा। डायरेक्टर शशि रंजन ने 2023 की पहली छमाही में ‘द रोशंस’ पर काम शुरू कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री