न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मिर्जापुर’ फेम ब्रह्मस्वरूप मिश्रा का निधन, फ्लैट में 3 दिन से पड़ा था शव! किया कई फिल्मों में काम

मनोरंजन जगत से एक दुखद समाचार सामने आया है। अमेजन प्राइम की चर्चित वेबसीरीज 'मिर्जापुर' में ललित का किरदार निभाकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Dec 2021 7:01:09

‘मिर्जापुर’ फेम ब्रह्मस्वरूप मिश्रा का निधन, फ्लैट में 3 दिन से पड़ा था शव! किया कई फिल्मों में काम

मनोरंजन जगत से एक दुखद समाचार सामने आया है। अमेजन प्राइम की चर्चित वेबसीरीज 'मिर्जापुर' में ललित का किरदार निभाकर मशहूर हुए अभिनेता ब्रह्मस्वरूप मिश्रा का निधन हो गया है। शव उनके फ्लैट में बरामद हुआ। खबरों की मानें तो ब्रह्मा की मौत हार्ट अटैक से हुई है। मुंबई में उनके शव का पोस्टमार्टम चल रहा है। बताया गया है कि लाश 3 दिन तक उनके फ्लैट में पड़ी रही। फोन रिसीव नहीं करने के कारण जब उनके करीबी घर गए तो दरवाजा अंदर से लॉक था।

इसके बाद किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया और अंदर जाने के बाद शव फर्श पर पड़ा मिला। ब्रह्मा के निधन की जानकारी 'मिर्जापुर' में मुन्ना त्रिपाठी के रोल में दिखे दिव्येंदु शर्मा ने दी। दिव्येंदु ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर शोक जताया है। उन्होंने ब्रह्मा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, "भगवान आपको शांति दे ब्रह्मा मिश्रा, हमारा ललित अब नहीं रहा, आप सभी उनके लिए प्रार्थना करें।"

brahmaswaroop mishra,mirzapur web series,barahmaswaroop death,ali fazal,bollywood news in hindi

ब्रह्मा ने 2009 में की थी बॉलीवुड में एंट्री
'मिर्जापुर' में गुड्डू भैया का किरदार निभाने वाले अभिनेता अली फजल ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ब्रह्मा की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "दिल टूट गया आज.. yet again.. ब्रह्मा, ध्यान रखना साथी। RIP. #मिर्जापुर..." इस दुखद खबर को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने भी शेयर किया है। पोस्ट में ब्रह्मा की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा गया है कि हम #ब्रह्मस्वरूप मिश्रा के असामयिक निधन से गहरे दुखी हैं।

हमारी संवेदना उनके परिवार और दोस्तों के साथ है। ब्रह्मा भोपाल के रायसेन के रहने वाले थे। साल 2009 से उन्होंने बॉलीवुड में एक्टिंग करियर शुरू किया उसके बाद लोगों ने उनके मजाकिया ढंग को काफी पसंद किया। उन्होंने फिल्म और एक्टिंग की पढ़ाई करने के लिए 2 साल तक पुणे इंस्टीट्यूट में पढ़ाई की थी। ब्रह्मा ने 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'सुपर 30', 'दंगल', 'केसरी', 'माउंटेन मैन' सहित कई अन्य फिल्मों में काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो