Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office Update: 'द बंगाल फाइल्स' ने दूसरे दिन दिखाई हल्की रफ्तार, 'द कॉन्ज्यूरिंग 4' ने मचाया धमाल; 'कुली' और 'वॉर 2' फुस्स

बॉक्स ऑफिस अपडेट: द बंगाल फाइल्स ने दूसरे दिन हल्की रफ्तार दिखाई, जबकि हॉलीवुड की द कॉन्ज्यूरिंग 4 ने धमाल मचाया। कुली और वॉर 2 का प्रदर्शन कमजोर, देखें दिन-दर-दिन कलेक्शन और अपडेट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Sep 2025 9:40:30

Box Office Update: 'द बंगाल फाइल्स' ने दूसरे दिन दिखाई हल्की रफ्तार, 'द कॉन्ज्यूरिंग 4' ने मचाया धमाल; 'कुली' और 'वॉर 2' फुस्स

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा। 5 सितंबर को 'बागी 4', 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' और 'परम सुंदरी' के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन सुस्त शुरुआत की थी। दूसरे दिन हल्की बढ़त दिखी, लेकिन कुल मिलाकर प्रदर्शन औसत रहा। यह फिल्म विवेक अग्निहोत्री की 'फाइल्स ट्रायलॉजी' की तीसरी कड़ी है, लेकिन अब तक की सबसे कमजोर फिल्म साबित हुई। दो दिन में इसका कुल कलेक्शन 4 करोड़ के आसपास रहा, जबकि 'द कश्मीर फाइल्स' ने पहले दो दिनों में 12 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

फिल्म का विषय और कलाकार

'द बंगाल फाइल्स' 1946 के कलकत्ता हत्याकांड और नोआखली दंगों पर आधारित है। फिल्म में पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और शाश्वत चटर्जी मुख्य भूमिका में हैं।

द बंगाल फाइल्स: दिन 2 कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 1.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे दिन 2.25 करोड़ का कारोबार किया। दो दिन का कुल कलेक्शन 4 करोड़ रहा, जो फिल्म के लगभग 50 करोड़ के बजट के हिसाब से बेहद कम है।

'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' का धमाल

वहीं, हॉलीवुड फिल्म 'The Conjuring: Last Rites' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। पहले दिन 17.5 करोड़ की ओपनिंग करने वाली फिल्म ने दूसरे दिन भी 17.5 करोड़ का कलेक्शन किया और कुल दो दिन में 35 करोड़ रुपये की कमाई की। यह साल 2025 की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म बन गई और 'मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग' को पीछे छोड़ दिया।
परम सुंदरी का धीमा प्रदर्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की 'परम सुंदरी' के कलेक्शन में गिरावट देखी गई। फिल्म ने दूसरे शनिवार को मात्र 2 करोड़ कमाए। टोटल कलेक्शन अब 43.5 करोड़ पर है और 50 करोड़ क्लब में पहुंचने के लिए इसे काफी मेहनत करनी होगी।

लोकाह चैप्टर 1 की जबरदस्त कमाई

मलयालम फिल्म 'लोकाह चैप्टर 1' फैंस का दिल जीत रही है। पहले हफ्ते में 54.7 करोड़ का कलेक्शन करने वाली फिल्म ने दूसरे शनिवार को 9.75 करोड़ कमाए। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 72.1 करोड़ पहुंच चुका है।

'बागी 4', 'कुली' और 'वॉर 2' का हाल

टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' ने पहले दिन 12 करोड़ और दूसरे दिन 9 करोड़ कमाए, जिससे दो दिन में कुल 21 करोड़ हुए। वहीं, रजनीकांत की 'कुली' और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर 'वॉर 2' का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन लगभग ठप है। 'कुली' ने 24वें दिन विभिन्न भाषाओं से मात्र लाखों में कमाई की, टोटल कलेक्शन अब 284.24 करोड़ है। 'वॉर 2' ने 24वें दिन हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में कुल 8 लाख कमाए और देशभर में 236.39 करोड़ का नेट कलेक्शन पूरा किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका