न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BO Report: छठे दिन 'जाट' ने छुआ ₹50 करोड़ का आंकड़ा, लागत निकलना मुश्किल, सनी देओल की एक और असफलता

सनी देओल की एक्शन ड्रामा फिल्म 'जाट', जो 10 अप्रैल को रिलीज़ हुई थी, ने बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया प्राप्त की है। पहले दिन औसत कमाई के बाद, वीकेंड और नेशनल हॉलीडे ने फिल्म की कमाई में सुधार किया। हालांकि, अब फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई है, और इसका कुल कारोबार ₹53.50 करोड़ तक पहुंच चुका है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 9:06:59

BO Report: छठे दिन 'जाट' ने छुआ ₹50 करोड़ का आंकड़ा, लागत निकलना मुश्किल, सनी देओल की एक और असफलता

सनी देओल की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। ‘गदर 2’ की सफलता के बाद सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर ज़ोरदार वापसी करते नज़र आए हैं। हालांकि फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। पहले दिन की शुरुआत औसत रही, लेकिन वीकेंड और सोमवार के नेशनल हॉलीडे का फिल्म ने भरपूर फायदा उठाया। अब सवाल ये है कि सप्ताह के बाकी दिनों में फिल्म की रफ्तार कैसी रही?

छठे दिन की कमाई कितनी रही?

मंगलवार को ‘जाट’ का बॉक्स ऑफिस पर छठा दिन था। एक्सटेंडेड वीकेंड के दौरान फिल्म की कमाई बेहतर रही, लेकिन अब वीकडेज़ पर इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को फिल्म ने करीब ₹6 करोड़ का कारोबार किया।

अब तक की कुल कमाई

सोमवार को ‘जाट’ ने लगभग ₹7.25 करोड़ कमाए थे, जिससे तुलना करें तो मंगलवार को कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक ‘जाट’ की कुल कमाई ₹53.50 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

जाट बॉक्स ऑफिस पर आज अपना पहला सप्ताह पूरा करने जा रही है। गदर-2 के बाद प्रदर्शित हुई इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस पर बहुत आशान्वित नजर आ रहा था। उम्मीद की जा रही थी फिल्म बहुत अच्छा कारोबार करने में सफल होगी, लेकिन दर्शकों द्वारा मिली प्रतिक्रिया ने बॉक्स ऑफिस की उम्मीदों को पूरी तरह से धूमिल कर दिया।

सनी देओल की गदर-2 ने तीन दिन में 135 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी वहीं जाट एक सप्ताह के सफर में अपनी लागत का 50 प्रतिशत से भी कम कारोबार करने में सफल हुई है। जाट की लागत 100 करोड़ बताई जा रही है, इस लागत को वसूलने के लिए फिल्म का सिनेमाघरों से कारोबार 120 करोड़ आना जरूरी है, जो पूरी तरह से असम्भव नजर आ रहा है। दो दिन बाद 18 अप्रैल को अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 का प्रदर्शन होने जा रहा है, जिसके चलते जाट बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी यह असम्भव सा महसूस हो रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर टकराव बना कारण

‘जाट’ की कमाई पर असर डालने वाले एक बड़े कारण में है बॉक्स ऑफिस क्लैश। इसी दिन यानी 10 अप्रैल को साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अगली’ भी रिलीज़ हुई थी। कमाई के मामले में अजीत की फिल्म सनी देओल की फिल्म से काफी आगे निकल गई है। ‘गुड बैड अगली’ ने महज़ छह दिनों में ₹106.45 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि ‘जाट’ अभी तक ₹50 करोड़ क्लब में ही है।

'जाट' की स्टार कास्ट

फिल्म ‘जाट’ में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा ने विलेन की भूमिका निभाई है। निर्देशन गोपीचंद मल्लिनेनी ने किया है, जबकि सहायक भूमिकाओं में विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा नज़र आए हैं। इस फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने मिलकर किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी