न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office: 'बागी 4' ने रविवार को मारी छलांग, टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

बागी 4 ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया। टाइगर श्रॉफ की ये फिल्म रिलीज़ के तीसरे दिन 10 करोड़ रुपये कमा चुकी है और कुल कमाई 31.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। विदेशों में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Sep 2025 10:01:46

Box Office: 'बागी 4' ने रविवार को मारी छलांग, टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

'बागी' फ्रेंचाइज़ी की चौथी कड़ी 'बागी 4' 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। यह फिल्म एक दमदार एक्शन थ्रिलर है, जिसमें कहानी के स्तर पर पिछली कड़ियों जैसी धमाकेदार प्रभाव नहीं दिखा। फिल्म में संजय दत्त ने नेगेटिव रोल निभाया है, जिसकी स्क्रिप्ट और प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला ने किया है। 'बागी 4' के एक्शन सीन लोगों को रणबीर कपूर की 'एनिमल' की याद दिला रहे हैं। आइए जानते हैं कि रिलीज़ के तीसरे दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की।

तीसरे दिन का कलेक्शन

Sacnilk के अनुसार, 'बागी 4' ने रविवार को 10.00 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले दिन फिल्म ने लगभग 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे दिन शनिवार को कमाई में गिरावट आई और यह सिर्फ 9.25 करोड़ तक रह गई। हालांकि रविवार को थोड़ी बढ़त देखने को मिली, लेकिन यह मेकर्स के लिए पूरी तरह संतोषजनक नहीं थी। अब तक फिल्म की कुल कमाई 31.25 करोड़ रुपये हो गई है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

'बागी 4' ने विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन किया। दो दिनों में फिल्म ने 28.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार से लगभग 3.25 करोड़ रुपये शामिल हैं। तीसरे दिन के अनुमान के मुताबिक, फिल्म की कुल कमाई भारत में लगभग 45 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है और विदेशी कमाई भी लगभग 5 करोड़ रुपये के आसपास रही है।

कहानी का सार

फिल्म की कहानी डिफेंस ऑफिसर रॉनी (टाइगर श्रॉफ) के इर्द-गिर्द घूमती है। एक्सीडेंट के बाद कोमा में चले जाने वाले रॉनी के लिए जिंदगी उलझन भरी हो जाती है। कई महीने बाद जब वह जागता है, तो उसे अपने प्यार अलीशा (हरनाज संधू) की याद आती है। लेकिन डॉक्टर और उसका भाई (श्रेयस तलपड़े) उसे बताते हैं कि अलीशा नाम की लड़की कभी थी ही नहीं। कहानी रॉनी के सच और भ्रम के बीच इंटरवल तक चलती रहती है। 'बागी' फ्रेंचाइज़ी की पिछली तीन फिल्में साउथ इंडियन फिल्म्स की रीमेक थीं, लेकिन इस बार लेखन का जिम्मा सीधे साजिद नाडियाडवाला ने संभाला है।

टाइगर श्रॉफ की फिल्मों की तुलना

अगर टाइगर श्रॉफ की पिछली फिल्म 'हीरोपंती 2' (2022) से तुलना करें, तो 'बागी 4' तीन दिनों में कहीं आगे निकल चुकी है। 'हीरोपंती 2' ने पहले तीन दिनों में सिर्फ 15.60 करोड़ की कमाई की थी।

टाइगर श्रॉफ की टॉप 10 कमाई वाली फिल्में

War – ₹303.34 Cr

Baaghi 2 – ₹165.5 Cr

Baaghi 3 – ₹96.5 Cr

Baaghi – ₹76.1 Cr

Student Of The Year 2 – ₹70.86 Cr

Bade Miyan Chote Miyan – ₹65.32 Cr

Heropanti – ₹52.7 Cr

A Flying Jatt – ₹38.57 Cr

Munna Michael – ₹32.88 Cr

Heropanti 2 – ₹21.5 Cr

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत