न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओपनिंग वीकेंड पर ‘बॉर्डर 2’ का तांडव, धमाकेदार कमाई से इन 33 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त

ओपनिंग वीकेंड पर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए 33 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। जानिए 3 दिन का कलेक्शन, टूटी फिल्मों की लिस्ट और पूरी रिपोर्ट।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 26 Jan 2026 9:15:45

ओपनिंग वीकेंड पर ‘बॉर्डर 2’ का तांडव, धमाकेदार कमाई से इन 33 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भूचाल ला दिया है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह वॉर ड्रामा फिल्म महज़ तीन दिनों के भीतर ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार चुकी है। सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने गणतंत्र दिवस से ठीक पहले शानदार रफ्तार पकड़ी है। छुट्टियों के माहौल को देखते हुए कलेक्शन में और उछाल की उम्मीद जताई जा रही है। आइए जानते हैं कि ओपनिंग वीकेंड पर ‘बॉर्डर 2’ ने किन-किन फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं।

तीसरे दिन ‘बॉर्डर 2’ का धमाकेदार कलेक्शन

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म ने रविवार को 54.5 करोड़ रुपये का शानदार बिज़नेस किया। खास बात यह रही कि शनिवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में लगभग 50 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़त देखने को मिली। शनिवार को फिल्म ने 36.5 करोड़ रुपये कमाए थे। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में ‘बॉर्डर 2’ का कुल नेट कलेक्शन 121 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

कोईमोई के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने जिन फिल्मों को पीछे छोड़ा है, उनमें शामिल हैं—

धुरंधर – 106.5 करोड़ रुपये

थामा – 103.5 करोड़ रुपये (6 दिन)

हाउसफुल 5 – 91.83 करोड़ रुपये

सिकंदर – 86.44 करोड़ रुपये

सैयारा – 84.5 करोड़ रुपये

कांतारा चैप्टर 1 (हिंदी) – 75 करोड़ रुपये

रेड 2 – 73.83 करोड़ रुपये (4 दिन)

स्काई फोर्स – 73.2 करोड़ रुपये

ओपनिंग वीकेंड पर कमाई के मामले में 18वें स्थान पर ‘बॉर्डर 2’

देशभर में ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन के लिहाज से ‘बॉर्डर 2’ अब 18वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। इसने रणबीर कपूर, सलमान खान समेत कई बड़े सितारों की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, ‘पठान’, ‘जवान’, ‘स्त्री 2’ और ‘गदर 2’ जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड अभी भी कायम हैं। बॉलीवुड हंगामा के आंकड़ों के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ ने जिन 33 हाईएस्ट ओपनिंग वीकेंड फिल्मों को मात दी है, उनमें ये नाम शामिल हैं—

ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1 – शिवा – 120.75 करोड़

संजू – 120.06 करोड़

फाइटर – 115.30 करोड़

टाइगर जिंदा है – 114.93 करोड़

पद्मावत – 114.00 करोड़

कल्कि 2898 AD – 112.15 करोड़

भूल भुलैया 3 – 110.20 करोड़

हैप्पी न्यू ईयर – 108.86 करोड़

धूम 3 – 107.61 करोड़

दंगल – 107.01 करोड़

धुरंधर – 106.50 करोड़

रेस 3 – 103.00 करोड़

आदिपुरुष – 103.00 करोड़

बजरंगी भाईजान – 102.60 करोड़

डंकी – 101.50 करोड़

चेन्नई एक्सप्रेस – 100.42 करोड़

एक था टाइगर – 100.16 करोड़

मिशन मंगल – 97.56 करोड़

2.0 – 97.25 करोड़

पीके – 95.41 करोड़

बैंग बैंग – 94.13 करोड़

रईस – 93.24 करोड़

रा.वन – 92.00 करोड़

बॉडीगार्ड – 88.75 करोड़

गोलमाल अगेन – 87.60 करोड़

थामा – 86.89 करोड़

सैयारा – 84.50 करोड़

किक – 83.83 करोड़

हाउसफुल 5 – 81.85 करोड़

जब तक है जान – 80.73 करोड़

साहो – 79.08 करोड़

दबंग 3 – 78.75 करोड़

केसरी – 78.07 करोड़

‘बॉर्डर 2’ से जुड़ी खास जानकारी

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। इस बार फिल्म में सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। देशभक्ति, जज़्बा और युद्ध के रोमांच से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में पूरी तरह सफल साबित हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती