न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गणतंत्र दिवस पर ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, टूट गया ‘पुष्पा 2’ और ‘गदर 2’ का घमंड

गणतंत्र दिवस पर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। पहले मंडे 59 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ और ‘गदर 2’ के रिकॉर्ड तोड़ते हुए 180 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 27 Jan 2026 8:22:12

गणतंत्र दिवस पर ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, टूट गया ‘पुष्पा 2’ और ‘गदर 2’ का घमंड

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जब पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया, उसी दिन बॉक्स ऑफिस पर भी जश्न का माहौल देखने को मिला। सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने इस खास दिन ऐसा तूफानी प्रदर्शन किया कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड धराशायी हो गए। 1997 की सुपरहिट और कल्ट क्लासिक फिल्म बॉर्डर के इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल ने न सिर्फ दर्शकों के दिल जीते, बल्कि कमाई के मामले में भी ‘पुष्पा 2’ से लेकर ‘गदर 2’ तक के गुरूर को चकनाचूर कर दिया।

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह वॉर ड्रामा फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की दमदार मौजूदगी ने कहानी को और भी प्रभावशाली बना दिया है। देशभक्ति, इमोशन और एक्शन का जबरदस्त तड़का दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाया है। नतीजा ये रहा कि रिलीज़ के साथ ही ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर नोट छापने की मशीन बन गई। आइए जानते हैं कि फिल्म ने रिलीज़ के चौथे दिन यानी पहले मंडे को कितनी बड़ी कमाई दर्ज की।

चौथे दिन भी नहीं थमी ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार

‘बॉर्डर 2’ का जादू लगातार चार दिनों से दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले दिन से ही जबरदस्त रही और हर गुजरते दिन के साथ सिनेमाघरों में भीड़ और बढ़ती चली गई। कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये के साथ शानदार ओपनिंग की। शनिवार को इसकी कमाई 36.5 करोड़ रुपये रही, जबकि रविवार को फिल्म ने लंबी छलांग लगाते हुए 54.5 करोड़ रुपये बटोर लिए। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में ही ‘बॉर्डर 2’ ने 121 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।

चौथे दिन गणतंत्र दिवस की छुट्टी का पूरा फायदा फिल्म को मिला। देशभक्ति की लहर और पॉजिटिव रिस्पॉन्स के चलते सोमवार को भी थिएटर्स हाउसफुल नजर आए।

सैकनिल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने पहले मंडे को करीब 59 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की है।

इसके साथ ही फिल्म का चार दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़कर 180 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

पहले मंडे पर बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

पहले मंडे को ‘बॉर्डर 2’ ने ऐसा इतिहास रचा है, जो अब तक किसी भी फिल्म के लिए आसान नहीं रहा। इसने पहले मंडे की कमाई के मामले में कई बड़ी और सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ‘पुष्पा 2’, ‘पठान’, ‘जवान’, ‘गदर 2’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों को पछाड़ते हुए ‘बॉर्डर 2’ इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई है। सैकनिल्क के अनुसार, पहले मंडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्मों की सूची कुछ इस तरह है—

बॉर्डर 2 – 59 करोड़ रुपये

टाइगर 3 – 58 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 – 46.4 करोड़ रुपये

बाहुबली 2 – 40.25 करोड़ रुपये

एनिमल – 40.06 करोड़ रुपये

गदर 2 – 38.7 करोड़ रुपये

स्त्री 2 – 38.1 करोड़ रुपये

टाइगर जिंदा है – 36.54 करोड़ रुपये

हाउसफुल 4 – 34.56 करोड़ रुपये

कृष 3 – 33.41 करोड़ रुपये

जवान – 30.5 करोड़ रुपये

200 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

चार दिनों में 180 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी ‘बॉर्डर 2’ अब 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने से महज कुछ कदम दूर है। फिल्म को इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचने के लिए अब सिर्फ 20 करोड़ रुपये और कमाने हैं। जिस तरह से फिल्म को दर्शकों का प्यार और शानदार वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि मंगलवार तक यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। कुल मिलाकर, ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर देशभक्ति के साथ-साथ कमाई का भी नया इतिहास लिख दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती