न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका जारी, जानें शुक्रवार 5 बजे तक कितनी हुई कमाई

सनी देओल स्टारर और अनुराग सिंह निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका जारी, रिलीज के आठवें दिन शुक्रवार 5 बजे तक फिल्म ने 4.18 करोड़ का कलेक्शन किया, जानें पहले 7 दिनों का कुल कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के आंकड़े।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 30 Jan 2026 6:02:18

‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका जारी, जानें शुक्रवार 5 बजे तक कितनी हुई कमाई

सनी देओल की फिल्म और अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के सात दिन पूरे कर लिए हैं। शुरुआत से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त छाप छोड़ी और पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली। अब फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। आइए जानते हैं ‘बॉर्डर 2’ के शुक्रवार यानी आठवें दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के आंकड़े।

'बॉर्डर 2' का पहले 7 दिनों का कलेक्शन

ओपनिंग डे पर फिल्म ने 30 करोड़ रुपये की कमाई की।

दूसरे दिन फिल्म ने 36.5 करोड़ रुपये कमा लिए।

तीसरे दिन का कलेक्शन 54.5 करोड़ रुपये रहा।

चौथे दिन फिल्म ने 59 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन दर्ज किया।

पांचवें दिन कमाई 20 करोड़ रुपये रही।

छठे दिन 13 करोड़ रुपये और सातवें दिन 11.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

इस तरह, फिल्म की पहले हफ्ते यानी 7 दिनों में कुल कमाई भारत में 224.25 करोड़ रुपये रही।

आठवें दिन का कलेक्शन

ट्रेड रिपोर्टिंग वेबसाइट सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, शुक्रवार को शाम 5 बजे तक फिल्म ने 4.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अनुमान है कि रात तक यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। अंतिम कलेक्शन के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक सामने आएंगे।

दिन कलेक्शन
पहला दिन 30 करोड़
दूसरा दिन 36.5 करोड़
तीसरा दिन 54.5 करोड़
चौथा दिन 59 करोड़
पांचवां दिन 20 करोड़
छठा दिन 13 करोड़
सातवां दिन 11.25 करोड़
आठवां दिन (शाम 5 बजे तक) 4.18 करोड़
कुल 228.43 करोड़

आठवें दिन की ऑक्यूपेंसी

दूसरे शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को हिंदी सिनेमा की मॉर्निंग शो की ऑक्यूपेंसी 6.58% दर्ज की गई, जो अब तक के सप्ताह के मुकाबले सबसे कम रही।

‘मर्दानी 3’ का बॉर्डर 2 पर असर

अब बॉर्डर 2 को रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ से मुकाबला मिलेगा। हालांकि, हालिया बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स को देखें तो मर्दानी 3 की रिलीज़ बॉर्डर 2 की कमाई पर ज्यादा असर नहीं डाल पाएगी। फिल्मीबीट की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे शुक्रवार को बॉर्डर 2 8-10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है और आठ दिनों में कुल 230 करोड़ रुपये पार करने की संभावना है।

फिल्म की स्टारकास्ट

‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने प्रमुख भूमिकाओं में अभिनय किया है। फीमेल लीड में मोना सिंह, मेधा राधा और सोनम बाजवा नजर आई हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती